spot_img

इंडिया में Scrambler Bike के तीन मॉडल्‍स Ducati ने किए Launch

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • जानें इंजन और लुक के फीचर्स

कोहराम लाइव डेस्क : इटली की जानी-मानी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी डुकाटी (Ducati) ने स्क्रैंबलर रेंज के तीन मॉडल्स बीएस6 अवतार में इंडिया में लांच किए हैं। कंपनी ने BS6 डुकाटी स्क्रैंबलर आइकॉन डार्क की कीमत 7.99 लाख रुपये, BS6 डुकाटी स्क्रैंबलर आइकॉन की कीमत 8.49 लाख रुपये और BS6 डुकाटी स्क्रैंबलर 1100 डार्क प्रो की कीमत 10.99 लाख रुपये (सभी कीमत एक्सशोरूम, इंडिया) रखी है। तीनों मॉडल्स की बुकिंग पहले से चल रही है। इनकी डिलीवरी 28 जनवरी से शुरू होगी।

इसे भी पढ़ें : नाले के पास मिला बंद बोरा, खुला तो फटी रह गईं आंखें…

स्टील टियरड्रॉप फ्यूल टैंक

नए मॉडल्स में कंपनी ने बीएस 6 इंजन के अलावा नई पेंट स्कीम और कुछ फीचर्स भी जोड़े हैं। फीचर्स की बात करें तो Scrambler Icon में बिलकुल नए DRL (डेटाइम रनिंग लाइट) हेडलाइट, एलुमिनियम साइड पैनल के साथ स्टील टियरड्रॉप फ्यूल टैंक और काफी हल्का हाइड्रोलिक क्लच कंट्रोल दिया गया है। अब यह नए ‘डुकाटी रेड’ पेंट स्कीम में भी उपलब्ध है, जिसमें ब्लैक फ्रेम और ब्लैक सीट मिलती हैं।

इसे भी पढ़ें : Earphone लगाकर रोड पार कर रही थी छात्रा, तभी…

ऑप्शनल डुकाटी मल्टीमीडिया सिस्टम

Scrambler Icon Dark में भी कुछ बदलाव देखने को मिलते हैं। यह इन तीनों में सबसे सस्ता मॉडल है, जिसमें नया ‘मैट ब्लैक’ कलर स्कीम मिलता है। इसमें ब्लैक कलर का फ्रेम और ग्रे कलर के रिम्स मिलते हैं। बता दें कि आइकॉन और आइकॉन डार्क, दोनों ही मॉडल्स में 803 सीसी का L-ट्विन, एयर कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 71 bhp की पावर और 66.2 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इनमें ऑप्शनल डुकाटी मल्टीमीडिया सिस्टम भी दिया गया है, जिसके जरिए आप म्यूजिक सुनने और फोन रिसीव करने जैसे कई काम कर पाएंगे।

इसे भी पढ़ें :गलत को सही का ‘सिग्नेचर’ करा लेने का दमखम रखते हैं विष्णु अग्रवाल

स्टील फ्रेम और एलुमिनियम सब फ्रेम

Scrambler 1100 Dark Pro अब नए डार्क स्टेल्थ कलर में आती है, जिसमें स्टील फ्रेम और एलुमिनियम सब फ्रेम पूरी तरह ब्लैक रहता है। इंजन की बात करें तो इसमें 1079 सीसी का L-ट्विन, एयर कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 85 bhp की पावर और 88 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें तीन राइडिंग मोड्स- एक्टिव, सिटी और जर्नी मिलते हैं। इसके अलावा ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और LED लाइटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। बता दें कि यह डुकाटी की सबसे सस्ती 1100 सीसी स्क्रैंबलर बाइक है।

 

इसे भी पढ़ें : WhatsApp : इस रोज से बंद हो जायेगा WhatsApp!

इसे भी पढ़ें : 7 सीटर की ‘किंग’ बनी Ertiga, दिखाया दम…

इसे भी पढ़ें : Redmi A7 Pro 5G लॉन्च, कम कीमत में दमदार धमाका…

इसे भी पढ़ें : Traffic Rules: नो-पार्किंग में खड़ी की गाड़ी तो सीधा टो!

इसे भी पढ़ें : Hyundai Creta Summer Edition लॉन्च, कीमत जानें…

spot_img

Related articles:

WhatsApp : इस रोज से बंद हो जायेगा WhatsApp!

अगर आप WhatsApp चलाते हैं, तो ये खबर आपके काम की है। कंपनी ने बड़ा फैसला लिया है कि 8 सितंबर 2026 से Android 6.0

7 सीटर की ‘किंग’ बनी Ertiga, दिखाया दम…

भारतीय ऑटो बाजार में मार्च का महीना जहां कई कंपनियों के लिए रिकॉर्ड लेकर आया, वहीं एक नाम Maruti Suzuki Ertiga फिर सबसे आगे

Redmi A7 Pro 5G लॉन्च, कम कीमत में दमदार धमाका…

Redmi A7 Pro 5G अब भारत में लॉन्च हो चुका है। इसमें 6.9 इंच HD+ LCD डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट—स्क्रॉलिंग होगी

Traffic Rules: नो-पार्किंग में खड़ी की गाड़ी तो सीधा टो!

शहर में बढ़ती सख्ती के बीच अब ट्रैफिक नियमों(Traffic Rules) को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

Hyundai Creta Summer Edition लॉन्च, कीमत जानें…

Hyundai Motor India ने अपनी सबसे लोकप्रिय SUV Hyundai Creta का नया Summer Edition लॉन्च कर दिया है। इस बार इंजन नहीं,