spot_img

दुबई की रात दहल उठी, सात धमाकों से जेबेल अली धुआं-धुआं…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : दुबई की शांत रात अचानक धमाकों की गूंज से कांप उठी। शहर के चर्चित जेबेल अली इंडस्ट्रियल इलाके में महज 20 मिनट के भीतर एक के बाद एक सात जोरदार धमाके हुये। देखते ही देखते आसमान पर काले धुएं की मोटी चादर फैल गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सोशल मीडिया पर सामने आये वीडियो में दूर तक उठता धुआं और धमाकों के बाद का मंजर साफ दिखाई दे रहा है। हालांकि इन वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना के बीच सबसे चौंकाने वाली खबर यह रही कि धमाकों का वीडियो बनाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल अधिकारियों ने उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की है। गिरफ्तारी के कारणों और कानूनी आधार पर भी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

हमला या औद्योगिक हादसा? रहस्य बरकरार

अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाके किसी हमले का नतीजा थे या औद्योगिक दुर्घटना। आधिकारिक स्तर पर कारणों की जांच जारी है और किसी अंतिम निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की गई है। इराक के कुछ समाचार माध्यमों ने दावा किया है कि अमेरिका-ईरान तनाव के बीच यमन से संयुक्त अरब अमीरात पर मिसाइल हमला किया गया। दूसरी ओर, कुछ बयानों में इसे ईरान की कायराना हिमाकत बताया गया है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और यूएई की ओर से भी इस संबंध में अंतिम आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। वहीं, ईरान की मेहर समाचार एजेंसी ने अमीराती अधिकारियों के हवाले से बताया कि बंदरगाह से सटे एक ईंधन भंडारण और ट्रांसफर वाले गोदाम में आग लगी थी। रिपोर्ट में नासा की थर्मल इमेजिंग का भी हवाला दिया गया है।

आसमान में छाया काला धुआं, नुकसान का इंतजार

धमाकों के बाद रिहायशी इलाकों के पास तक काला धुआं फैलता दिखाई दिया। फिलहाल किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। दुबई शहर से करीब 25 मील दक्षिण-पश्चिम में स्थित जेबेल अली यूएई की अर्थव्यवस्था की मजबूत धड़कन माना जाता है। यहां दुनिया के सबसे बड़े मानव-निर्मित बंदरगाहों में से एक, विशाल फ्री ट्रेड जोन और पाम जेबेल अली जैसे बड़े विकास परियोजनाएं मौजूद हैं। अंतरराष्ट्रीय व्यापार और शिपिंग के लिहाज से यह इलाका बेहद संवेदनशील माना जाता है।

इसे भी पढ़ें :

वॉलंटियर के पिता के मा’रे जाने के बाद CJP की टीम बंगाल रवाना… जानें क्यों

West Bengal : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के वॉलंटियर...

जयपाल सिंह स्टेडियम से CM हाउस तक तगड़ी सुरक्षा की तैयारी

Ranchi : JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

“बार-बार बदनाम किया गया…” भावुक हुईं ममता, क्या बोली… जानें

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर और...

चतरा जेल में मचा हड़कंप…

Chatra: चतरा मंडल कारा में बंद कैदी मंटू गंझू...

रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका, 14 सितंबर तक करें आवेदन…

Kohramlive : रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: