चतरा: डीसी दिव्यांशु झा और एसपी ऋषभ झा ने शहर के कई घाटों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों का जायजा लिया। एसडीओ और एसडीपीओ को सुरक्षा और विधि-व्यवस्था से संबंधित निर्देश दिया। कहा कि व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहयोग के लिये जिला प्रशासन तैयार है।
घाटों में सादे लिबास में मौजूद रहेगी पुलिस
डीसी ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए मास्क और सेनेटाइजर का प्रयोग करने की अपील की। ज्यादा उपयोग करने की अपील। वहीं एसपी ने कहा कि सुरक्षा की पूरी तैयारी है। घाटों में सादे लिबास में पुलिस मौजूद रहेगी।












