spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पाकिस्तान में पनाह ले रखा खूंखार आतंकी मा*रा गया…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : पाकिस्तान में पनाह ले रखा भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी हंजला अदनान करांची में मारा गया। उसे उसके घर के बाहर ही मौत के घाट उतार दिया गया। वह लश्कर-ए-तैयबा का हाई ग्रेड आतंकी था। ये वही अदनान है, जिसने साल 2016 में जम्मू कश्मीर के पंपोर में CRPF काफिले पर हमला किया था। इस हमले में 9 जवान शहीद हो गये थे। वहीं, 19 जवान लहुलूहान हो गये थे। पाकिस्तान में पनाह लिये भारत के दुश्मनों और आतंकियों का खात्मा करने वाले अनजान शख्स का खौफ इतना हो गया है कि बाकी बचे दहशतगर्दों को डरा दिया है। तीन दिन पहले अज्ञात हमलावरों ने हंजला अदनान को चार गोलियां मारी थी, बाद में अस्पताल में उसके प्राण निकल गये। गुजरे एक साल में पाकिस्तान में छुपे करीब एक दर्जन आतंकी मारे गये हैं। इसमें ज्यादातर भारत के मोस्ट वांटेड थे। अदनान के मारे जाने को लेकर ‘लश्कर-ए-तैयबा’ चीफ, हाफिज सईद को बड़ा झटका लगा है।

अज्ञात हमलावरों के चलते पाकिस्तान में ‘डी कंपनी’, ‘लश्कर ए तैयबा’, ‘जैश-ए-मोहम्मद’ लश्कर-ए-जब्बर और लश्कर-आई-जांगवी सहित कई आतंकी संगठनों से जुड़े दहशतगर्दों को पनाह दी गई है। ISI की रिपोर्ट पर इनके ठिकानों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इनमें से कुछ आतंकियों को बुलेटप्रूफ गाड़ी और सिक्यूरिटी गार्ड मिले हुये हैं। साल 1993 के मुंबई बम धमाकों के संदेही गुनाहगार दाऊद इब्राहिम को भी करांची में हाई सिक्योरिटी जोन में रखा गया है। जैश-ए-मुहम्मद के चीफ मसूद अजहर को भी पाकिस्तान में सुरक्षा घेरे में रखने का इल्जाम है। खूंखार आतंकी अब्दुल रहमान मक्की और जफर इकबाल को भी सुरक्षा के घेरे में रखा गया है। यहां याद दिला दें कि कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में मलिक असलम वजीर मारा गया था। वह भारत का मुखर आलोचक था। इसी तरह बीते 13 नवम्बर को ‘जैश-ए-मोहम्मद’ के सरगना मौलाना मसूद अजहर का करीबी मौलाना रहीम तारिक उल्ला कराची में मारा गया था। इससे पहले ‘लश्कर ए तैयबा’ प्रमुख हाफिज सईद का करीबी अकरम खान उर्फ अकरम गाजी भी पाकिस्तान के बाजापुर में मारा गया था। इसी तरह कुछ दिन पहले शाहिद उर्फ मियां मुजाहिद मारा गया था। इससे पहले पाकिस्तान में भारत के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी दाऊद इब्राहिम की ‘डी कंपनी’ का गुर्गा मोहम्मद सलीम मारा गया था। ISI के एजेंट मुल्ला बाहौर उर्फ होर्मुज की भी हत्या कर दी गई थी। ‘जैश-ए-मोहम्मद’ के सरगना मसूद अजहर का करीबी  बशीर अहमद पीर उर्फ इम्तियाज, परमजीत सिंह पंजवड़, अबु कासिम, दाऊद मलिक, शाहिद लतीफ, जहूर मिस्त्री, अब्दुल सलाम भट्टावी और खालिद जैसे आतंकी पाकिस्तान में मारे जा चुके हैं। सरगना मौलाना मसूद अजहर भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी है। ये वही आतंकी है, जिसकी रिहाई के लिये साल 1999 में भारतीय विमान का अपहरण कर लिया था। उस विमान को कंधार ले जाया गया। यात्रियों की रिहाई के बदले भारत सरकार को मसूद अजहर समेत तीन खूंखार आतंकी रिहा करने पड़े थे। तब मसूद अजहर भारत के जेल में बंद था। ISI का इल्जाम है कि इन आतंकियों के खात्मे के पीछे भारतीय एजेंसियों का हाथ है।

इसे भी पढ़ें :

JPSC मामले में 7 नये चेहरे बेनकाब, खोज रही CID…

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रतियोगिता...

बुंडू–अड़की तिरंगे के रंग में रंगा, भव्य तिरंगा यात्रा…

Ranchi(Sandeep Banerjee) : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर...

चमोली टनल हा’दसे पर CM हेमंत का बड़ा एक्शन…

Ranchi : उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन सुरंग धंसने...

CM की चेतावनी, “झारखंड ऐसा बड़ा आंदोलन करेगा, जिसे पूरा देश देखेगा”

Ranchi : खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन...

राहुल गांधी का सरकार पर ह’मला…

New Delhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

JPSC मामले में 7 नये चेहरे बेनकाब, खोज रही CID…

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रतियोगिता...

बुंडू–अड़की तिरंगे के रंग में रंगा, भव्य तिरंगा यात्रा…

Ranchi(Sandeep Banerjee) : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर...

चमोली टनल हा’दसे पर CM हेमंत का बड़ा एक्शन…

Ranchi : उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन सुरंग धंसने...

CM की चेतावनी, “झारखंड ऐसा बड़ा आंदोलन करेगा, जिसे पूरा देश देखेगा”

Ranchi : खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन...

राहुल गांधी का सरकार पर ह’मला…

New Delhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद...