spot_img

कार्डियक अरेस्ट पर गजब के टिप्स बता गये डॉ वर्मा… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : BAU के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ यूएस वर्मा ने कहा कि हर साल 1 करोड़ लोगों की मृत्यु हार्ट अटैक से और करीब 10 लाख मृत्यु कार्डियक अरेस्ट से होती है। कार्डियक अरेस्ट में जब कोई अचानक बेहोश हो जाये तो 3 से 10 मिनट का समय बहुत खास होता है। मरीज कुछ बोल नहीं पा रहा हो तो मरीज का कॉलर, बेल्ट एवं कपड़ा ढीला कर बायीं ओर छाती के नीचे अपने बायें हाथ के ऊपर दाहिना हाथ रखकर 30 बार पंप करें। उसके बाद मुंह में हवा भरकर दो बार मरीज के मुंह में ब्लो करें। यह क्रिया तीन बार दोहरायें। वहीं, तुरंत 911 नंबर पर या डॉक्टर, हॉस्पिटल, मित्र, मेडिकल इमरजेंसी को संपर्क करें। मौका था UGC के निर्देश पर BAU में आपातकालीन जीवन रक्षक विधि पर आयोजित कार्यशाला का। डॉ वर्मा ने कहा कि सादा, सुपाच्य, संतुलित और पौष्टिक आहार लेकर, अल्कोहल एवं ओवरइटिंग से बचकर तथा सुविचार, अच्छी नींद एवं सकारात्मक सोच के साथ बहुत से रोगों का नाश किया जा सकता है। योग, व्यायाम, प्राणायाम, वॉक दैनिक रूटिंग का अंग होना चाहिये।
इस अवसर पर कुलपति डॉ एससी दुबे ने हॉस्टल के विद्यार्थियों को आपस में बेहतर ढंग से जुड़े रहने, अपने विचार-रुचि के अनुसार अच्छे मित्र बनाने तथा परिवार एवं मित्रों से अपना सुख-दुख, हेल्थ इश्यू तनाव शेयर करने की सलाह दी। कई शिक्षकों ने अपनी जिज्ञासा रखी। कृषि अधिष्ठाता डॉ डीके शाही ने धन्यवाद किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KohramLive (@kohramlive)

से भी पढ़ें : पानी-पानी राजधानी, शहर में उतरना पड़ा NDRF को… जानें

इसे भी पढ़ें : CM का बड़ा आदेश : विदेश से लौटे मजदूरों को दें काम

इसे भी पढ़ें : जमीन माफिया कमलेश ED के पंजे में…

इसे भी पढ़ें : महिलाओं को मिलेगा हर महीने 1 हजार रुपये… जानें किन्हें

इसे भी पढ़ें : स्कूली बच्चों को पी’टने का केस गरमाया, क्या बोले अजय राय… देखें वीडियो

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...

जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ...

“मैंने अपनी बहन को मार दिया है, श’व घर में पड़ा है”

UP : मेरठ में रिश्तों को शर्मसार कर देने...

DIG को कॉल कर CM को उड़ाने की धमकी, फिर मची खलबली…

UP : उत्तर प्रदेश में बीती देर रात मुख्यमंत्री...