spot_img

डॉ. शोभा चक्रवर्ती नहीं रहीं

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड की जानी-मानी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. शोभा चक्रवर्ती का 85 वर्ष की आयु में बुधवार को निधन हो गया। पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (PMCH) से डॉक्टरी की पढ़ाई करने वाली डॉ. शोभा ने अपने पूरे जीवन को महिलाओं के स्वास्थ्य सेवा के लिए समर्पित किया। उनका अंतिम संस्कार 5 जून को रांची के हरमू स्थित मुक्तिधाम में किया जायेगा। CM हेमंत सोरेन ने डॉ. शोभा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि उनका जाना चिकित्सा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। झारखंड के चिकित्सक समुदाय में भी इस दुखद समाचार से शोक की लहर दौड़ गई है। झारखंड राज्य चिकित्सा परिषद के रजिस्ट्रार डॉ. बिमलेश सिंह ने बताया कि डॉ. शोभा ने RIMS में विभिन्न पदों पर कार्य किया और विभाग की हेड भी रहीं। वे लंबे समय से बीमार थीं, लेकिन हमेशा मरीजों की सेवा में लगी रहीं।

डॉ. शोभा महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक थीं और पीसीओएस जैसी समस्याओं पर निरंतर काम करती रहीं। वे रांची ऑब्स एंड गायनी सोसाइटी (ROGS) की वरिष्ठ सदस्य थीं और कई चिकित्सकीय सम्मेलनों में सक्रिय भागीदारी निभाती थीं। डॉ. मनीषा चौधरी, जो स्वयं महिला रोग विशेषज्ञ हैं, ने डॉ. शोभा के समर्पण और प्रेरणादायक व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुये कहा कि उनकी कमी को भर पाना आसान नहीं होगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...

झारखंड में बरसाती मच्छरों का डंक डराने लगा, तीन बच्चों की मौ’त…

Ranchi : झारखंड में मानसून की दस्तक के साथ...

UPI पहुंचेगा सेशेल्स, डिजिटल भुगतान को मिलेगी नई रफ्तार…

Kohramlive : हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी...