Ranchi : जैसी आशंका थी, ठीक वैसा ही हुआ। भाजपा के डॉ प्रदीप वर्मा एवं झामुमो के दिग्गज डॉ सरफराज अहमद राज्यसभा चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये। आज दिन के 3 बजे नामांकन वापसी की समय सीमा खत्म होते ही निर्वाची पदाधिकारी सैयद जावेद हैदर ने इसकी औपचारिक घोषणा कर दी। पर्यवेक्षक बने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार की मौजूदगी में दोनों निर्वाचित प्रत्याशी को चुनाव आयोग का प्रमाण पत्र सौंपा गया। निर्वाचित होने के बाद भाजपा नेता डॉ प्रदीप वर्मा ने कहा कि ”जिस उम्मीद के साथ मुझे देश के सर्वोच्च सदन में जाने का अवसर प्रदान किया गया है उसकी मर्यादा को जरूर रखूंगा, झारखंड में कई तरह की समस्या है, उसके समाधान के लिए प्रयास करुंगा। ” वहीं, डॉ सरफराज अहमद ने कहा कि ‘हेमंत सोरेन के द्वारा जो आश्वासन दिया गया था, उसे पूरा किया गया, मैं झारखंड की सेवा पहले से करता रहा हूं आगे भी करता रहूंगा।’ मौके पर भाजपा और झामुमो के कई छोटे-बड़े नेता मौजूद थे। इनमें मुख्य रूप से नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, विधायक सीपी सिंह, पूर्व बीजेपी अध्यक्ष रविन्द्र राय और महागठबंधन की राज्यसभा सांसद महुआ माजी शामिल थी।
इसे भी पढ़ें :ASI से SI बने 1132 अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :जब बेटी का माय-बाप खटकने लगा तो कर गया भयानक कांड…
इसे भी पढ़ें :भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी… देखें
इसे भी पढ़ें :पटना सिविल कोर्ट में ब्ला’स्ट, वकील की जान गई…
इसे भी पढ़ें :फर्जी तरीके से लाइसेंस हासिल किया, माफिया डॉन को उम्र कैद की सजा…











