spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

डॉ. एमएन खान को मिला बड़ा सम्मान…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : राजधानी रांची के आलीशान रेडिसन ब्लू होटल की चमचमाती रोशनी के बीच जब मंच से एक नाम गूंजा, डॉ. एमएन खान, तो तालियों की गड़गड़ाहट जैसे गढ़वा के उन गरीब मरीजों की दुआओं की आवाज बन गई, जिन्हें कभी बिना एक पैसा लिये ठीक किया गया था। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने जब उन्हें मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र सौंपा, तो वह सिर्फ एक पुरस्कार नहीं था, वो उस सेवा का सम्मान था जो एक पिता ने शुरू की थी, और एक बेटे ने उसे कंधों पर लेकर मसीहा बना दिया। अवार्ड लेने के बाद डॉ. खान की आंखों में चमक थी, पर आवाज में नम्रता, बोले “पिताजी के नक्शे-कदम पर चल रहा हूं। यह सम्मान उन्हीं को समर्पित है। सेवा मेरा धर्म है, और जनता मेरी पूंजी।”

डॉ. एमएन खान, वही नाम, जिसने गढ़वा के हर चेहरे पर मुस्कान लाने की जिम्मेदारी ली है। जिनके लिये दांतों का दर्द सिर्फ एक रोग नहीं, बल्कि सेवा का अवसर है। जो निःशुल्क इलाज करके यह साबित करते हैं कि डॉक्टर सिर्फ फीस के मोहताज नहीं होते, वे तो किसी मां की फटी चप्पल और किसी किसान के झुके कंधों से भी सेवा की कीमत चुका लेते हैं।उनका सफर 1970 में उनके पिता डॉ. ए.क्यू. खान के साथ शुरू हुआ था, जब गढ़वा में लोग यह भी नहीं जानते थे कि दांत का भी कोई डॉक्टर होता है। आज वही जनता डेंटल क्लिनिक इलाके की सबसे पुरानी और विश्वसनीय पहचान बन चुकी है। हाल ही में उन्होंने जो निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया, उसमें सैकड़ों मुस्कुराते चेहरे उनकी सेवा की गवाही दे रहे थे और अब जब रांची के मंच पर उनका नाम चमका, तो गढ़वा की गलियों में उत्सव-सा माहौल बन गया।

इसे भी पढ़ें :जवान युवक की ह’त्या, सड़क पर झलका गुस्सा

इसे भी पढ़ें :झारखंड में इतनी महंगी हुई बिजली, किन्हें राहत… जानें

इसे भी पढ़ें :मोदी कैबिनेट के तीन अहम फैसले, इनकी हुई मौज… जानें

इसे भी पढ़ें :सीमा बंद, ड्राय फ्रूट्स की तिजारत पर ग्रहण

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...