डॉ इरफान अंसारी बोले,”झारखंड को मिलेगा नया रिम्स-2″

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा, “झारखंड राज्य को एक डॉक्टर के रूप में स्वास्थ्य मंत्री मिला है। मैं स्वास्थ्य सेवा में किसी तरह की गड़बड़ी या कोताही बर्दाश्त नहीं करूंगा। जो अच्छा काम करेंगे उन्हें ईनाम मिलेगा, लेकिन गलतियों पर सख्त कार्रवाई होगी। उनका मकसद झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना है। इसके लिये सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग केवल कागजों तक सीमित नजर आ रहा है। “मैं इस व्यवस्था को बदलने के लिए प्रतिबद्ध हूं। हम सब मिलकर एक ऐसा झारखंड बनायेंगे, जहां स्वास्थ्य सेवा एक मिसाल बने, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अपने विभाग के आला अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग में ये बातें कही। कई बिंदुओं पर जोर और फोकस दिया गया…मसलन

  • दिल्ली की तर्ज पर झारखंड में 1000 करोड़ रुपये की लागत से रिम्स-2 का निर्माण किया जायेगा।
  • प्राईवेट हॉस्पिटलों में मरीजों की मौत के बाद शव को रोकने की प्रथा पर रोक लगाने के लिए सख्त निर्देश दिये गये।
  • राज्य भर में 1000 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) बनाये जायेंगे, ताकि ग्रामीण और सुदूर इलाकों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच सके।
  • सभी वर्तमान एजेंसियों को रद्द कर 10 दिनों के अंदर नई एजेंसियों का चयन किया जायेगा।
  • राज्य भर के 200 हॉस्पिटल में मैनेजर की बहाली की जायेगी।
  • सभी सदर अस्पतालों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जायेगा। वहीं, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (OT) बनाये जायेंगे।
  • एक सप्ताह के अंदर सभी अस्पतालों में MRI और CT स्कैन की मशीनें उपलब्ध कराई जायेंगी।
  •  मरीजों की सेवा की खातिर शाम को भी OPD सेवा शुरू की जायेगी। डॉक्टर दो शिफ्ट में बैठेंगे।
  •  जरूरत के अनुसार सभी अस्पतालों में प्राईवेट डॉक्टरों की भी नियुक्त की जायेंगे।
  •  जामताड़ा में मेडिकल कॉलेज निर्माण होगा।
  •  झारखंड के हर कोने में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। 
spot_img

Related articles:

इन जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ, तेज हवा के साथ वज्रपात का अलर्ट

Ranchi : सोमवार की शाम रांची का आसमान अचानक...

चलती ट्रक में लगी भयानक आ’ग… देखें वीडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के नेशनल हाईवे 19 पर उस...

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...