spot_img

डॉ इरफान अंसारी बोले, बड़ा बदलाव करने जा रहे… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ormanjhi(Kuldeep/Amitabh) : ”जहां हेमंत सोरेन हो, इरफान अंसारी हो, वहां भाजपा कभी नहीं आ सकती है। हमलोग मिलजुल कर काम करेंगे। जहां पुल-पुलिया और रोड नहीं था, वहां आज सबकुछ है। हमारे दादा-परदादा को अंग्रेजों ने गोलियां मार दी। मेडिकल के क्षेत्र में बहुत बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं, यह सबको देखने को मिलेगा।” यह कहना स्वास्थय मंत्री डॉ इरफान अंसारी का। मौका था राजधानी रांची से सटे इरबा में शाहीन ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन रांची शाखा के उद्घाटन समारोह का। समारोह में मुख्य अतिथि की हैसियत से मौजूद डॉ इरफान अंसारी ने आगे कहा कि शाहीन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन का झारखंड में जरूरत थी, इसके आने से शिक्षा के क्षेत्र में झारखंड में क्रान्ति आयेगी। मौके पर मौजूद शहीन ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के रांची शाखा के अध्यक्ष अब्दुल हसीब अंसारी ने कहा कि यहां केजी से क्लास 7 तक CBSE पैटर्न में पढ़ाई होगी, वहीं, क्लास 11th और 12th का इंटीग्रेटेड नीट का रिपीटर बैच भी चलेगा. लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग आवासीय कैंपस होंगे। विशिष्ट अतिथि की हैसियत से मौजूद मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने कहा कि तालीम में हमारी कौम पीछे है। जिसकी शुरुआत ही इकरा से हुआ है। शहीन ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के झारखंड में जरूरत थी, इसके आने से मुसलमान में जो शिक्षा की कमी है वह दूर होगी। इस मौके पर बोलते हुये शहीन ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के अध्यक्ष डॉक्टर अब्दुल कदीर ने कहा कि झारखंड में शाहीन ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के आने से शिक्षा का इंकलाब आयेगा। CEO जावेद अहमद ने कहा कि मौके यह स्कूल 5 एकड़ में फैला हुआ है, मुस्लिम समाज में शिक्षा जगत में बदलाव लाना ही हमारा मकसद है। सुने क्या बोले डॉ इरफान अंसारी एवं अन्य वक्ता…

मौके पर अनवार अहमद अंसारी,  हैदर अली, डॉ राकेश किरण महतो, साजिद आलम ,तनवीर अहमद ,मंसूर अहमद, मौलाना असजद, मौलाना अब्दुल अजीज, महताब आलम ,जावेद अख्तर, शरीफ अंसारी ,कमरुद्दीन, मुस्ताक आलम, आबू ताल्हा अब्दाली सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...