spot_img
spot_img

राजधानी, शताब्दी समेत दर्जनों ट्रेनें रद्द, यहां देखें पूरी लिस्‍ट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची/दिल्‍ली : देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है। बढ़ते संक्रमण और मौत के आंकड़ों को देखते हुए कई राज्‍यों में सख्‍त पाबंदियां लगाई गई है। देश के अधिकतर उद्योग धंधे बंद हैं। मजदूरों की घर वापसी जारी है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए रेलवे ने भी कई ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। अब 9 मई से अगले आदेश तक दर्जनों ट्रेनें रद्द रहेंगी। जिसमें राजधानी, शताब्दी, दुरंतो समेत कई ट्रेनें शामिल है।

Read More : महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की मामले में दारोगा शिव कनौजिया गिरफ्तार, लोगों ने की ये मांग…  

रेलवे ने जिन ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया गया है। उनमें चार राजधानी, आठ जोड़ी शताब्दी, दो जोड़ी जनशताब्दी भी शामिल है। इनके अलावा रद्द होने वाली ट्रेनों की लिस्ट में कई स्पेशल, फेस्टिव स्पेशल और वंदे भारत ट्रेनें भी शामिल है। वहीं कई ट्रेनों को यात्रियों की कम संख्‍या को देखते हुए रद्द किया गया है।

9 मई से रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

  • ट्रेन नंबर 09013/ 09014 बांद्रा-भुसावल स्पेशल ट्रेन
  • ट्रेन नंबर 09415 श्री मातावैष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन

10 मई से ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

  • ट्रेन नंबर 09233 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर स्पेशल ट्रेन
  • ट्रेन नंबर 09220 अहमदाबाद-चेन्नई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन
  • ट्रेन नंबर 09424 गांधीनगर- तिरुनेलवेली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन

11 मई से अगले आदेश तक रद्द रहने वाली ट्रेनें

  • ट्रेन नंबर 09234 जयपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल
  • ट्रेन नंबर 09055 वलसाड-जोधपुर स्पेशल ट्रेन
  • ट्रेन नंबर 09332 इंदौर-कोचुवेली स्पेशल ट्रेन
  • ट्रेन नंबर 09416 श्री मातावैष्णो देवी कटरा- अहमदाबाद स्पेशल

12 मई से ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

  • ट्रेन नंबर 09219 चेन्नई सेंट्रल – अहमदाबाद सुपरफास्ट स्पेशल
  • ट्रेन नंबर 02908 हापा-मडगांव सुपरफास्ट स्पेशल
  • ट्रेन नंबर 09056 जोधपुर-वलसाड स्पेशल ट्रेन

13 मई से ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

  • ट्रेन नंबर 09043 बांद्रा- भगत की कोठी स्पेशल
  • ट्रेन नंबर 09423 तिरुनेलवेली- गांधीधाम फेस्टिवल स्पेशल
  • ट्रेन नंबर 09262 पोरबंदर – कोचुवेली स्पेशल

14 मई से ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

  • ट्रेन नंबर 02907 मडगांव- हापा सुपरफास्ट
  • ट्रेन नंबर 09044 भगत की कोठी – बांद्रा स्पेशल
  • ट्रेन नंबर 09331 कोचुवेली – इंदौर स्पेशल

16 मई से ये ट्रेन रहेंगी रद्द

  • ट्रेन नंबर 09261 कोचुवेली – पोरबंदर स्पेशल

Read More : BREAKING : स्‍वास्‍थ्‍य सचिव पद से हटाये गये केके सोन, बने परिवहन विभाग के सचिव

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...