मदुरई : नीचे लॉकडाउन है तो क्या हुआ, हवा में रचा ली शादी और वो भी पूरे 161 रिश्तेदारों के साथ। मदुरई निवासी राकेश और दक्षिणा की इच्छा थी कि उनकी शादी में सारे रिश्तेदारों का आशीर्वाद उन्हें मिले। लेकिन लॉकडाउन गाइडलाइन की वजह से यह संभव नहीं था। राकेश ने खोज निकाला ऐसा तरीका कि शादी में शामिल हो गये सभी रिश्तेदार। उन्होंने 2 घंटे के लिए एक प्लेन बुक कर लिया और मदुरई से बैंगलोर तक उड़ान भरा। इसी दौरान शादी की रस्में पूरी हो गई। राकेश-दक्षिणा की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रहा है।
इसे भी पढ़ें : #Bokaro स्टील प्लांट के डिप्टी मैनेजर ने सहकर्मी की पत्नी को किया इतना परेशान कि दे दी जान, ऐसे करता था ब्लैकमेल
इसे भी पढ़ें : चक्रवाती तूफान यास को लेकर अलर्ट, 25 ट्रेनें रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट<
!– Composite Start –>










