राजधानी में डबल म’र्डर

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Delhi : देश की राजधानी दिल्ली के लाजपत नगर की एक शांत दोपहर उस समय चीखों में बदल गई, जब एक घर में भरोसे ने खून से रिश्ता तोड़ दिया। एक ऐसा हादसा, जिसने रिश्तों, भरोसे और इंसानियत तीनों को गहरे जख्म दे दिये। रुचिका सेवानी (42) और उनके बेटे कृष (14) की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इल्जाम है कि यह खौफनाक वारदात उनके ही नौकर मुकेश (24) ने की सिर्फ इसलिए, क्योंकि मालकिन ने डांट दिया था। बुधवार की रात, जब पति कुलदीप ने कई बार कॉल करने के बाद भी जवाब नहीं मिला, तो बेचैनी में पुलिस को फोन किया। दरवाजा बंद था, लेकिन गेट और सीढ़ियों पर खून के निशान थे। पुलिस ने जबरन दरवाजा खोला। अंदर का मंजर रूह कंपा देने वाला था। रुचिका का शव बेड के नीचे पड़ा था। वहीं बेटे कृष का शव बाथरूम में मिला। दोनों की गला रेत कर हत्या की गई थी।

घर की दुकान में मदद करता था कातिल

मुकेश, जो अमर कॉलोनी में रहता है, रुचिका की गारमेंट की दुकान पर ड्राइवर और हेल्पर के तौर पर काम करता था। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मुकेश को गिरफ्तार कर लिया। DCP साउथ ईस्ट हेमंत तिवारी ने बताया कि शुरुआती जांच में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि रुचिका ने डांटा था और गुस्से में आकर उसने यह जुर्म कर डाला। रुचिका और कुलदीप, जो साथ मिलकर लाजपत नगर मार्केट में दुकान चलाते थे, उनके लिए घर और दुकान दोनों ही जगह मुकेश मौजूद रहता था। कक्षा 10वीं का छात्र कृष, जिसकी आंखों में अभी ज़िंदगी के सपने ही पलने लगे थे, अब वो भी सिर्फ़ एक याद बनकर रह गया।

spot_img

Related articles:

कॉल कर एक करोड़ की डिमांड, पुलिस ने क्या किया… जानें

Dhanbad : धनबाद में “प्रिंस खान उर्फ छोटे सरकार”...

7 साल के इशांक ने रचा इतिहास, CM हेमंत ने किया सम्मानित

Ranchi : रांची का सात साल का नन्हा तैराक...

रांची के इस तालाब में समा गई कार, मातम में बदली खुशियां…

Ranchi : रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में देर...

अब ‘वंदे मातरम’ का अपमान करने पर तीन साल की जेल…

Kohramlive : आजादी की गूंज, क्रांति की पहचान और...