कोहराम लाइव डेस्क : इराक की राजधानी बगदाद के एक मार्केट में गुरुवार को दो विस्फोट हुए। इसमें 13 लोगों की मौत हो गई। 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हाल के वर्षों में इस तरह का यह पहला हमला है। हमले की अभी तक किसी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। वर्ष 2017 में इस्लामिक स्टेट को हराकर भगाने के बाद से इराक की राजधानी में आत्मघाती हमले की घटना ही कम हुई है। इसके पहले ऐसी घटना वर्ष 2018 के जनवरी महीने में हुई थी।
आत्मघाती हमला
इराकी सेना ने बताया कि दो आत्मघाती हमलावरों ने सेंट्रल बगदाद के तायरान स्क्वायर की व्यस्ततम बाजार में खुद को उड़ा लिया। इसमें कई लोगों की मौत हो गई है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता कहा कि कम से कम 13 लोगों की इस विस्फोट में मौत हो गई है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि घायलों में कुछ लोगों की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है।
इसे भी पढ़ें : Indian Time के अनुसार रात 10.30 बजे शपथ लेंगे बाइडेन
इसे भी पढ़ें : IAMC ने India के सुप्रीम कोर्ट से की संजीव भट्ट को…
इसे भी पढ़ें : 62 IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : फिर एन’काउंटर…
इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें
इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…
इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…






