spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

फिर खुले माता के दरबार, वैष्णो देवी यात्रा बहाल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। खराब मौसम के कारण रोकी गई माता वैष्णो देवी यात्रा को अब फिर से शुरू कर दिया गया है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने गुरुवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिये इसकी जानकारी दी। अब मौसम में सुधार के बाद सुरक्षा को देखते हुये यात्रा बहाल की गई है। श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण काउंटर गुरुवार सुबह 4 बजे से खोल दिये गये हैं।

गौरतलब है कि बीते कल भी शाम होते-होते खराब मौसम के चलते यात्रा रोक दी गई थी। इससे पहले 14 सितंबर को जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश और भूस्खलन के चलते यात्रा को एहतियातन रोक दिया गया था। इससे पहले, 26 अगस्त को हुए भूस्खलन में 35 से ज्यादा श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है, जिससे यात्रा की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पर सवाल खड़े हुये थे। उस हादसे के बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक उच्च-स्तरीय जांच समिति के गठन के आदेश दिए थे और पूरे रूट पर सुरक्षा इंतज़ाम सख्त कर दिये गये थे।

अब, यात्रा के दोबारा शुरू होने के साथ ही माता के भक्तों के चेहरे पर भक्ति के साथ राहत की मुस्कान लौट आई है। बोर्ड ने आश्वस्त किया है कि सुरक्षा मानकों और मौसम अपडेट्स पर पूरी नजर रखी जा रही है।

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राजधानी रांची में ब्लूप्रिंट तैयार, पुलिस अफसरों को मिले नये टास्क…

Ranchi : राजधानी रांची में अपराध और कानून-व्यवस्था को...

‘कोई माई का लाल कानून से नहीं खेल सकता’, CM की खुली चेतावनी…

Bihar : बिहार में अपराध और कानून व्यवस्था को...