Kohramlive : आपको अगर अच्छा नहीं लगा तो इसे ना देखें… इन दिनों रणवीर सिंह का फोटोशूट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल रणवीर सिंह ने एक फैशन मैगजीन के लिए अपना न्यूड फोटोशूट कराया था। जिसके बाद ट्रोलर्स उन्हे खूब ट्रोल कर रहे है। कई बॉलीवुड एक्टर्स भी इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।
न्यूड फोटोशूट पर स्वरा भास्कर ने कही ये बात…
रणवीर सिंह एक ऐसे एक्टर हैं जो हमेशा ना सिर्फ अपनी बेहतरीन एक्टिंग बल्कि अपने अतरंगी लुक्स को लेकर भी सुर्खियों छाए रहते हैं। साथ ही रणवीर सिंह अक्सर सोशल मीडिया अपनी तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं। अब उनके इस न्यूड फोटोशूट पर फैंस उन्हे जमकर ट्रोल कर रहे हैं। स्वरा ने अपने ट्वीट में लिखा कि ‘भारत में आए दिन अन्याय और जुल्म के मामले हो रहे, लेकिन यकीनन… हमारी नाराजगी रणवीर सिंह की तस्वीरों के लिए हो रही है! मेरा मतलब है, सच में … इसे पसंद मत करो, इसे मत देखो! यह आपके टाइप की नहीं है, इसे मत पियो! लेकिन हम पर अपनी पसंद ‘थोपो’ मत करो! और नहीं, यह कोई नैतिक मुद्दा नहीं है’! उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Daily cases of injustice & oppression in India, but sure.. our outrage is reserved for @RanveerOfficial ’s photos! I mean, seriously.. don’t like it, don’t look at it! Not your cup of tea, don’t drink it! But don’t ‘thopo’ ur preferences on us! And no, this isn’t a moral issue!
— Swara Bhasker (@ReallySwara) July 22, 2022
पूनम पांडे भी अपना दिल हार बैठी
इससे पहले एक्ट्रेस पूनम पांडे ने भी रणवीर सिंह के इस न्यूड फोटोशूट पर अपना रिएक्शन दिया था। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर रणवीर सिंह के फोटोशूट की 2 तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है- ‘आपने मुझे मेरे ही खेल में हरा दिया है रणवीर सिंह’।








