spot_img

नये साल पर राशि अनुसार करें दान, साल भर कल्याण…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : नया साल, नई शुरुआत और साथ में पौष पूर्णिमा का शुभ संयोग। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पौष पूर्णिमा के दिन गंगा सहित पवित्र नदियों में स्नान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इस बार यह पूर्णिमा विशेष शुभ योग में पड़ रही है, जिससे स्नान-दान का फल कई गुना बढ़ जाता है। मान्यता है कि नये साल की शुरुआत जिस ऊर्जा से होती है, वही पूरे वर्ष साथ चलती है। ऐसे में पौष पूर्णिमा पर किया गया दान-पुण्य धन, सुख और समृद्धि का द्वार खोल सकता है। इस साल पौष पूर्णिमा 2 जनवरी 2026 की शाम 6.53 से शुरू है, वहीं 3 जनवरी को दिन के 3.32 में तिथि समाप्ति है। उदया तिथि अनुसार, स्नान-दान की पौष पूर्णिमा 3 जनवरी 2026 को मनाई जायेगी। पौष पूर्णिमा केवल एक तिथि नहीं, यह दान, दया और धर्म का पर्व है। नये साल की पहली पूर्णिमा पर किया गया छोटा-सा पुण्य भी पूरे साल की दिशा बदल सकता है।

राशि अनुसार दान, साल भर कल्याण

मेष राशिः लाल वस्त्र, मसूर दाल, शहद या लाल फल का दान करें। साहस बढ़ेगा, कर्ज से राहत मिलेगी।

वृषभ राशिः कंबल, सफेद मिठाई, चावल, घी, दही या सफेद तिल का दान करें। सुख-सुविधा और वैभव में वृद्धि।

मिथुन राशिः हरी मूंग दाल, हरी सब्जियां, आंवला, हरे वस्त्र या स्टेशनरी दान करें। व्यापार और करियर में तरक्की।

कर्क राशिः दूध, चावल, सफेद मिठाई, चांदी, मिश्री या जल का दान करें। मानसिक शांति और लक्ष्मी कृपा।

सिंह राशिः गेहूं, तांबे के बर्तन, गुड़, नारंगी वस्त्र या लाल फूल दान करें। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या राशिः हरे वस्त्र, हरी मूंग दाल, हरी सब्जियां और घी का दान करें। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

तुला राशिः सफेद वस्त्र, इत्र, सुगंधित वस्तुएं, चावल और घी का दान करें। धन-ऐश्वर्य में बढ़ोतरी।

वृश्चिक राशिः गुड़, लाल वस्त्र, मसूर दाल या जरूरतमंद को धन दान करें। रुके काम पूरे होंगे।

धनु राशिः चना दाल, केला, पीले वस्त्र, हल्दी या केसर का दान करें। संतान पक्ष में उन्नति।

मकर राशिः काले तिल, सरसों तेल, उड़द दाल या कंबल दान करें। शनि दोष में कमी, कार्य बाधायें दूर।

कुंभ राशिः काले कंबल, तिल, उड़द दाल, जूते-चप्पल या धन का दान करें। आर्थिक परेशानियों से राहत।

मीन राशिः चना दाल, पीले वस्त्र, बेसन के लड्डू या भोजन सामग्री दान करें। धन हानि से बचाव, आर्थिक स्थिरता।

 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं, ज्योतिष और पंचांग पर आधारित है। इसकी सटीकता और पूर्णता के लिये Kohramlive.com उत्तरदायी नहीं है।

इसे भी पढ़ें :

ओरमांझी पहुंचते ही शिवभक्त संतोष का हुआ स्वागत… देखें वीडियो

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : कांधे पर कांवड़, पैरों में थकान...

नौकरी जाते ही उबले लोग, सैकड़ों की संख्या में सड़क पर उतरे… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के हटिया चौक पर बुधवार...

मां जेल में है तो क्या हुआ, बच्चे का बचपन कैद नहीं होगा… जानें कैसे

Ranchi : अपराध की दुनिया से किसी बच्चे का...

बार-बार समन पर कोर्ट नहीं पहुंचीं महुआ की गिरफ्तारी का वारंट…

West Bengal : पश्चिम बंगाल के नादिया जिले से...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ओरमांझी पहुंचते ही शिवभक्त संतोष का हुआ स्वागत… देखें वीडियो

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : कांधे पर कांवड़, पैरों में थकान...

नौकरी जाते ही उबले लोग, सैकड़ों की संख्या में सड़क पर उतरे… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के हटिया चौक पर बुधवार...

मां जेल में है तो क्या हुआ, बच्चे का बचपन कैद नहीं होगा… जानें कैसे

Ranchi : अपराध की दुनिया से किसी बच्चे का...

बार-बार समन पर कोर्ट नहीं पहुंचीं महुआ की गिरफ्तारी का वारंट…

West Bengal : पश्चिम बंगाल के नादिया जिले से...