Kohramlive : डोली चाय वाला (Dolly Chaiwala), जिसकी चाय और स्टाइल दोनों ने ही सोशल मीडिया पर धूम मचाई है, आज पूरी दुनिया में मशहूर हो चुके हैं। अपने अनोखे अंदाज और फनी डायलॉग्स के कारण, वह युवाओं के बीच एक खास पहचान बना चुके हैं। अजीबोगरीब रंगीन कपड़े पहनकर चाय बनाना, उनके इस अलग अंदाज ने उन्हें स्टार बना दिया है। नागपुर में स्थित अपने टी स्टॉल पर डोली चाय वाला रोजाना 300 से 500 कप चाय बेचते हैं, और उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके पास हमेशा लंबी कतारें लगी रहती हैं। एक कप चाय की कीमत ₹15 है, जिससे उनका दिनभर का कारोबार ₹5000 से ₹10000 तक पहुंच जाता है।
सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, जिनके बीच वह इंस्टाग्राम, यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर काफी चर्चित हैं। ब्रांड प्रमोशन और स्पॉन्सरशिप के जरिए वह हर महीने ₹50,000 से ₹1,00,000 तक कमाई करते हैं। कुल मिलाकर, डोली चाय वाला की मासिक कमाई ₹1.5 लाख से ₹2.5 लाख के बीच आंकी जाती है, और कभी-कभी बड़े ब्रांड डील्स के चलते यह आंकड़ा ₹3 लाख तक भी पहुंच सकता है।
उनका स्टाइल और मेहनत आज उन्हें एक मिसाल बना चुका हैं, और उनके टी स्टॉल पर आने वाला हर ग्राहक उनका दीवाना हो जाता है।
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थनके हस्ताक्षर वाला नोट चला








