JABALPUR : ऐसी बेरहमी तो शायद ही कहीं दिखी हो। मध्यप्रदेश में जबलपुर के गढ़ा में एक पालतू कुत्ते ने भौंका तो एक हिस्ट्रीशीटर और उसके मित्रों ने जमकर रॉड और डंडे पीटा। इतना ही नहीं कुत्ते को बचाने के लिए सामने आईं लड़कियों को भी नहीं छोड़ा। उनकी भी बेरहमी से पिटाई कर दी। लगभग 15 मिनट तक बदमाशों की गुंडागर्दी चलती रही और लोग तमाशबीन बने रहे। इसके बाद परिवार के लोगों ने बीच-बचाव किया। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। गढ़ा पुलिस ने इस मामले में साधारण मारपीट और धमकी का मामला दर्ज किया है।
मामला 5 दिसंबर का
वीडियो में किशोरियों को बेरहमी से पीट रहे बदमाशों में एक जबलपुर के गढ़ा का हिस्ट्रीशीटर प्रिंस श्रीवास्तव है। तीन अन्य उसके साथी मोनू श्रीवास्तव, शिबू दहिया और बबलू श्रीवास्तव हैं। गढ़ा थाने के एसआई बृजेंद्र तिवारी का दावा है कि ये वारदात 5 दिसंबर की है। मोहल्ले में रहने वाली एक किशोरी पालतू डॉग के साथ टहल रही थी। इसी दौरान उनका डॉगी वहां से निकल रहे प्रिंस और उसके साथियों पर भौंकने लगा था। इसी बात पर पहले आरोपियों ने डॉगी को मारा और विरोध करने पर किशोरियों को दौड़ा-दौड़ा कर रॉड और डंडे से मारने पीटने लगा।
इसे भी पढ़ें : काम पर जा रहे थे पति-पत्नी, रास्त में ही…
इसे भी पढ़ें : दुल्हे की इस हरकत से दुल्हन ने तोड़ दी शादी… देखें क्या
इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े कारोबारी राधेश्याम थापर से लूट लिये 9.50 लाख
इसे भी पढ़ें : “जब तक सूरज चांद रहेगा, बिपिन जी का नाम रहेगा” के नारों से गूंज उठी दिल्ली (Video)
इसे भी पढ़ें : अंतिम सफर पर CDS BIPIN RAWAT : ‘वंदे मातरम’ के नारों के साथ विदाई…देखें
इसे भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकी हमला, दो जवान शहीद
इसे भी पढ़ें : घर बैठे इस ऐप से निकालिए पीएफ का पैसा, ऐसे करें आवेदन
इसे भी पढ़ें : डॉ.अनिल कुमार महतो बने JAC के नए अध्यक्ष, विनोद सिंह को उपाध्यक्ष का जिम्मा
इसे भी पढ़ें :आखिर क्यों जिलाधिकारी ने बतख और मुर्गियों को मारने का दिया आदेश
इसे भी पढ़ें : मेरी कब्र की पत्थर पर लिख देना हिन्दुस्तान, देखें क्यों








