जाड़े में खाएं Star fruit, बढ़ाएं Immunity Power

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : जाड़े में कई ऐसे फल होते हैं, जो हमारी सेहत के लिए जरूरी है और शरीर को रोगमुक्‍त रखने में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनमें Star fruit एक है। इसे अमरख के नाम से भी जाना जाता है। सामान्‍यत: यह खट्टा होता है, मगर इसकी कुछ खट्टी किस्में पकने के बाद मीठी हो जाती है। कई विशेषताओं के अलावा इस फल में कई पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखने में मददगार होते हैं।

Star fruit में कई औषधीय गुण होते हैं, जो सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। यह कम कैलोरी वाला लेकिन उच्च फाइबर वाला फल है। इसमें वसा भी कम है, लेकिन विटामिन बी, विटामिन सी, सोडियम, पोटेशियम, लोहा और कई महत्वपूर्ण एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर यह फल शरीर की प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्‍युनिटी पावर बढ़ाने में सक्षम है। इसके अन्‍य फायदों से भी चलिए आपको कराते हैं रूबरू।

विटामिन सी से भरपूर : फ्लू से लड़ने में मददगार

Star fruit विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है। विटामिन सी शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मददगार होता है। यह त्वचा की सूजन को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा यह फ्लू और आम जुकाम से लड़ने में भी मददगार है।

इसे भी पढ़ें : रोज खाएं एक केला, High BP को करें कंट्रोल

बीपी को करता है नियंत्रित

Star fruit सोडियम और पोटैशियम जैसे महत्वपूर्ण खनिजों से भरपूर होता है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करते हैं। इसमें कैल्शियम भी होता है, जो आपके दिल के लिए बहुत फायदेमंद होता है। शरीर में कैल्शियम की संतुलित मात्रा स्ट्रोक और कार्डियक अरेस्ट जैसे हृदय रोगों के जोखिम को कम कर सकती है।

डायबिटीज में है फायदेमंद

यह हमारे रक्त शर्करा और इंसुलिन के स्तर को संतुलित बनाए रखने में मदद करता है। फाइबर युक्त भोजन खाने से मधुमेह को रोका जा सकता है और यह सक्रिय रूप से मधुमेह से पीड़ित लोगों को फायदा पहुंचाता है।

इसे भी पढ़ें : अधिक पुदीना चाय पीने से बचें, हो सकती है Alergy

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

PM ने 51 हजार युवाओं को दिया तोहफा… जानें क्या

Delhi : देश के लाखों युवाओं के लिए शनिवार...

राजधानी रांची में कई और थानेदारों का तबादला… देखें लिस्ट

 Ranchi : राजधानी रांची पुलिस में कई और थानेदारों का...

पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, इतने बढ़ गये दाम… जानें

Kohramlive : देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों...

रांची में 15 पुलिस अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट

Ranchi : राजधानी रांची में 15 पुलिस अधिकारियों को...

नहाते ही बदन पर रेंगते हैं छोटे-छोटे कीड़े… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची से सटे नामकुम के लालखटंगा...