कोहराम लाइव डेस्क : अलर्ट हो जाएं Twitter यूजर्स। यदि आप गलती से अपने एकाउंट पर कोरोना वैक्सीन को लेकर कोई अफवाह का कंटेंट पोस्ट करेंगे अथवा ऐसे कंटेंट को री ट्विट करेंगे, तो आपका एकाउंट ब्लॉक कर दिया जाएगा। Twitter ने स्पष्ट कर दिया है कि इस मामले में किसी प्रकार की लापरवाही नजरअंदाज नहीं की जाएगी। जानकारी के मुताबिक कोरोना वैक्सीन पर अफवाह फैलाने वाले लगभग 8400 लोगों के Twitter अकाउंट बंद किए जा चुके हैं।
इसे भी पढ़ें : चाचा-चाची ने नहीं दी बाइक और मोबाइल तो कर दी दोनों की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
पहली बार की गलती पर दी जाएगी चेतावनी
माइक्रोब्लॉगिंग ऐप Twitter ने साफ कर दिया है कि अगर वैक्सीन को लेकर कोई पहली बार गलती करता है, तो उसे चेतावनी दी जाएगी। दूसरी बार गलती करने वालों के अकाउंट 12 घंटे के लिए लॉक कर दिए जाएंगे। बार-बार अफवाह फैलाने पर अकाउंट हमेशा के लिए बंद कर दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : …और मर कर भी अमर हो गया 17 साल का युवक, 5 लोगों को दिया जीवनदान












