spot_img

11वीं के छात्र को लेकर भागी शिक्षिका धरायी, पुलिस ने पकड़ा तो कही ये बात…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

HARIYANA : हरियाणा के पानीपत में अपने एक नाबालिग छात्र संग एक तलाकशुदा शिक्षिका के फरार होने का मामला सामने आया है। महिला टीचर घर पर अकेली रहती थी। उसके यहां 11 वीं कक्षा का एक छात्र ट्यूशन पढ़ने के लिए आता था। इसी दौरान महिला का दिल अपने शिष्य पर ही आ गया और वह उसे लेकर फरार हो गई। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया है।

इसे भी पढ़ें :Tiger Shiva के बाद मदारी भालू ने भी तोड़ा दम…(वीडियो)

अपहरण का मुकदमा दर्ज

बेटे के लापता होने पर उसके माता-पिता ने महिला टीचर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस की टीम सक्रिय हो गई। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी जल्द ही महिला टीचर को पकड़ा गया। पानीपत पुलिस ने साइबर सेल की मदद से महिला टीचर को नाबालिग लड़के के साथ पकड़ लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, साथ ही महिला टीचर की काउंसलिंग भी कराई जाएगी।

इसे भी पढ़ें :नामकुम में गोली मारकर युवक की हत्‍या, पुलिस के हाथ लगा ये क्‍लू…

 दो साल से ट्यूशन पढ़ रहा था छात्र

पानीपत की देशराज कॉलोनी के एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली ये टीचर अपने मायके में ही रह रही थी। नाबालिग छात्र पिछले दो सालों से टीचर के घर पर ट्यूशन पढ़ने जाता था। लॉकडाउन में स्कूल बंद होने पर छात्र हर दिन चार-चार घंटे ट्यूशन लेने टीचर के घर जाता रहा। दिलचस्प बात ये है कि दोनों घर से कोई भी सामान लेकर नहीं गए। कीमती सामान में टीचर के हाथ में सिर्फ एक सोने की अंगूठी है। जब दोनों गायब हुए थे तब दोनों के मोबाइल फोन भी बंद थे, छात्र के घर वालों को बेटे की चिंता हुई तो उन्होंने महिला टीचर के परिवार के सदस्यों से संपर्क किया, पहले तो कई घंटे तक टीचर के परिजनों ने कोई जानकारी नहीं दी, पर बाद में महिला टीचर के पिता ने बताया कि उनकी बेटी गायब हो गई है।

इसे भी पढ़ें :उग्रवादी सरेंडर करें, नहीं तो मारे जाएंगे : डीजीपी

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

UPI पहुंचेगा सेशेल्स, डिजिटल भुगतान को मिलेगी नई रफ्तार…

Kohramlive : हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी...

अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…

Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...

1 जुलाई से बदल जायेंगे ये 6 बड़े नियम, एक चूक बढ़ा सकती है परेशानी…

New Delhi : जुलाई की पहली तारीख करोड़ों लोगों...

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...