spot_img
spot_img
spot_img

डिस्टिलरी मार्केट अब दिखेगा नया और स्मार्ट रूप में… जानें कैसे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के कोकर-लालपुर रोड में बसा मशहूर डिस्टिलरी वेंडर मार्केट अब बहुत जल्द नये लूक में नजर आयेगा। रांची नगर निगम ने इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस करने और तरीके से विकसित करने की प्लानिंग बनाई है। फिलहाल मार्केट से सटे पुल की एक लेन पर अवैध तरीके से दुकानें लगी हैं, जिससे अक्सर रोड जाम हो जाने की नौबत आ जाती है। अब ये दुकानें हटाकर सभी विक्रेताओं को मार्केट परिसर में ही तय स्थान पर दी जायेगी। इससे रास्ता खाली होगा और राहगीरों को जाम से मुक्ति मिलेगी। यहां पहले से मौजूद मीट, मुर्गा और मछली दुकानों के अंडरग्राउंड मॉडल को और बेहतर किया जायेगा, ताकि ग्राहक साफ-सुथरे माहौल में खरीदारी कर सकें। निगम द्वारा कचरा निपटान के लिये कंपोस्ट पिट भी बनाने की योजना है। वहीं, डिस्टिलरी मार्केट से सटे स्वामी विवेकानंद पार्क को नया रूप दिया जायेगा। बच्चों के खेलने के लिये जोन, हरियाली, सुंदर बैठने की जगह और तालाब के किनारे सौंदर्यीकरण होगा, जिससे यह एक परिवारिक पिकनिक स्पॉट बन सके। भीड़-भाड़ को देखते हुये इलाके में हाई मास्ट लाइट लगाई जायेगी, जिससे रात में बेहतर रोशनी और सुरक्षा मिलेगी। बिरसा मुंडा समाधि स्थल के पास नई पार्किंग बनाई जायेगी। इससे सड़क पर वाहनों का दबाव कम होगा और जाम की समस्या दूर होगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ओरमांझी में 700 छात्राओं को मिली साइकिल… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड सरकार की साइकिल वितरण योजना के...

रांची की उस वारदात में आया नया मोड़, जांच में खुल रहे कई राज…

Ranchi : रांची के तुपुदाना इलाके में महिला का...

चश्माधारी नाग की ऐसी हालत देख हर कोई रह गया हैरान, फिर…

Pakur : पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड में एक...