JUVNL में पदोन्नति और नियुक्ति को लेकर असंतोष…

Date:

spot_img

Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (JUVNL) में नियुक्ति और पदोन्नति की प्रक्रिया को लेकर कर्मचारियों के बीच असंतोष है। वर्षों से सेवा दे रहे पात्र कर्मचारियों को पदोन्नति का अवसर नहीं मिलने और चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी के आरोपों के बीच झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने अब स्वतंत्र जांच की मांग उठाई है। संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय ने निगम के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) को ज्ञापन सौंपकर आंतरिक नियुक्ति एवं पदोन्नति प्रक्रिया में सामने आई कथित विसंगतियों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के मन में उठ रहे सवालों का समाधान पारदर्शी जांच के जरिये ही संभव है।

15 साल से परीक्षा नहीं, पदोन्नति का इंतजार

अजय राय ने विशेष रूप से Manager (F&A) के पद पर पदोन्नति का मुद्दा उठाया। उनका कहना है कि Junior Manager (F&A) के रूप में वर्षों से काम कर रहे कर्मचारी पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जबकि करीब 15 वर्षों से लेखा प्रवीण परीक्षा आयोजित नहीं किये जाने की बात सामने आ रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब निगम और उसकी अनुशंगी कंपनियों में Manager (F&A) के पदों पर अधिकारियों की संख्या सीमित बताई जा रही है, तब भी पात्र कर्मचारियों को पदोन्नति का अवसर क्यों नहीं मिल रहा है? संघ के मुताबिक, इससे कर्मचारियों के सेवा हित, मनोबल और भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। अजय राय ने प्रबंधन से मांग की कि पहले लंबित पदोन्नति मामलों का निपटारा किया जाये और लेखा प्रवीण परीक्षा आयोजित कर कर्मचारियों को अपनी योग्यता साबित करने का अवसर दिया जाये। संघ ने Manager (F&A), Junior Electrical Engineer (JEE) और Assistant Electrical Engineer (AEE) समेत अन्य पदों पर चल रही आंतरिक चयन प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाये हैं। खासकर JEE और AEE के प्रोविजनल परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता और डिग्री की मान्यता की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। अजय राय ने कहा कि Regular/Full-Time और Distance Mode से प्राप्त डिग्री की पात्रता, निर्धारित नियमों तथा चयन के मापदंडों का सभी अभ्यर्थियों के मामले में समान रूप से पालन होना चाहिये। किसी योग्य अभ्यर्थी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिये और न ही किसी को अनुचित लाभ मिलना चाहिये। संघ ने पूरी आंतरिक नियुक्ति एवं पदोन्नति प्रक्रिया की जांच किसी स्वतंत्र Third Party Agency से कराने का सुझाव दिया है। अजय राय के अनुसार, जांच एजेंसी ऐसी होनी चाहिये जो निगम के आंतरिक प्रभाव और संभावित हितों के टकराव से मुक्त हो। उन्होंने यह भी मांग की कि जांच पूरी होने और शिकायतों का निष्पक्ष निपटारा होने तक संबंधित नियुक्तियों को अंतिम रूप देने पर रोक लगाई जाये। इससे भविष्य में विवाद और किसी भी प्रकार के अन्याय की आशंका को रोका जा सकेगा।

इसे भी पढ़ें :

स्थापना दिवस पर गांव-गांव में विकास की पहल…

Ranchi : झारखंड स्थापना दिवस के 26वें वर्ष के उपलक्ष्य...

मां को मुखाग्नि देते समय खूब रोये अर्जुन मुंडा…

Jamshedpur : मां को खोने का दर्द कितना गहरा...

ओरमांझी में किसानों को बताये गये उन्नत खेती के गुर…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : खेती को अधिक लाभकारी बनाने और किसानों...

हजारीबाग में इस गैंग पर पुलिस की खास नजर, 60 दिन का अल्टीमेटम…

Hazaribagh : हजारीबाग में लगातार हो रही फायरिंग की...

राहुल दुबे गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़, SP पहुंचे…

Hazaribagh : हजारीबाग में लगातार फायरिंग की घटनाओं को...

Advertisement

spot_img
spot_img

Related articles:

स्थापना दिवस पर गांव-गांव में विकास की पहल…

Ranchi : झारखंड स्थापना दिवस के 26वें वर्ष के उपलक्ष्य...

मां को मुखाग्नि देते समय खूब रोये अर्जुन मुंडा…

Jamshedpur : मां को खोने का दर्द कितना गहरा...

ओरमांझी में किसानों को बताये गये उन्नत खेती के गुर…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : खेती को अधिक लाभकारी बनाने और किसानों...

हजारीबाग में इस गैंग पर पुलिस की खास नजर, 60 दिन का अल्टीमेटम…

Hazaribagh : हजारीबाग में लगातार हो रही फायरिंग की...

राहुल दुबे गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़, SP पहुंचे…

Hazaribagh : हजारीबाग में लगातार फायरिंग की घटनाओं को...