spot_img
spot_img

बर्खास्त सिपाही अरेस्ट, यह है संगीन इल्जाम…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : कभी वर्दी का रौब, कभी अफसर बनने का झूठा गुरूर और भरोसे की जमीन पर खड़े बेरोजगार युवाओं के सपनों को लूटने वाला शातिर आखिरकार सलाखों के पीछे पहुंच गया। यूपी पुलिस ने बर्खास्त सिपाही अजय कुमार जायसवाल को गिरफ्तार कर उस ठगी के खेल पर पर्दा उठा दिया, जो महीनों से युवाओं की उम्मीदों से खिलवाड़ कर रहा था। बर्खास्त सिपाही अजय कुमार जायसवाल पुलिस की वर्दी पहनकर खुद को अधिकारी बताता था। बेरोजगार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर मोटी रकम ऐंठता था। खुद को NSSO का बड़ा अधिकारी बताकर भरोसा जीतता था। बस्ती में जब ठगी के शिकार लोगों से उसकी बहस हुई, तो किसी ने वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस तक शिकायत पहुंची और खेल खत्म हो गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पहले गाजीपुर में यूपी पुलिस में तैनात था, लेकिन बर्खास्त हो चुका था। अलग-अलग जिलों में आरोपी के खिलाफ कुल 6 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड में उसका आपराधिक इतिहास पहले से मौजूद था। फिर भी वह वर्दी पहनकर भोले युवाओं को शिकार बनाता रहा। इल्जाम है कि रुपये लेने के बाद युवाओं को वह फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर थमा देता था। नये ‘शिकार’ की तलाश में घूमते वक्त पुलिस ने उसे धर दबोचा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट

Bihar : बिहार की नौकरशाही में एक बार फिर...

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...