राष्ट्रपति और मुकेश अंबानी के आगमन की चर्चा तेज, तैयारियां शुरू…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : पितृपक्ष मेला शुरू होते ही गया नगरी एक बार फिर सुर्खियों में है। पवित्र फल्गु नदी के तट पर बसे इस तीर्थस्थल की धार्मिक महत्ता तो हर साल भक्तों को खींचती है, लेकिन इस बार चर्चा कुछ खास है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ गयाजी पहुंच सकते हैं। बताया जा रहा है कि अंबानी परिवार 19 सितंबर को और राष्ट्रपति मुर्मू 20 सितंबर को पिंडदान के लिए गया आ सकते हैं। प्रशासन ने अभी भले ही औपचारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन ज़िले में तैयारियों का दौर तेज हो चुका है। DM शशांक शुभंकर ने माना कि सूचना मिली है, मगर अभी आदेश नहीं आये हैं। फिर भी सुरक्षा, ट्रैफिक कंट्रोल और मंदिर परिसर की साफ-सफाई को लेकर पूरी मशीनरी एक्टिव है।

मंदिर समिति भी तैयार

विष्णुपद मंदिर प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष शंभू बिट्टल का कहना है कि उन्हें कोई लिखित सूचना नहीं मिली है, लेकिन अगर राष्ट्रपति और अंबानी परिवार पिंडदान के लिए आते हैं, तो यह गयाजी और सनातन परंपरा—दोनों के लिए ऐतिहासिक पल होगा।

श्रद्धा, परंपरा और प्रतिष्ठा का संगम

सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मू देवघाट में पिंडदान करेंगी और फिर विष्णुपद मंदिर में भगवान विष्णु के चरणों में मत्था टेकेंगी। उधर, अंबानी परिवार भी परंपरागत विधियों से श्राद्ध कर्मकांड में शामिल होगा। गयाजी की पुण्यभूमि पर इतने प्रतिष्ठित चेहरों की मौजूदगी, इस बार के पितृपक्ष को और भी विशेष बना सकती है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

1 जून से बढ़ जायेगा बस किराया…

Bihar : बिहार सरकार ने यात्री बसों के किराये...

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...