spot_img
spot_img
spot_img

गुमला की पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स के साथ माया नगरी में गंदा काम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोल्‍ड ड्रिंक्‍स में नशे की गोली मिलाकर पिलाया, फिर पोर्न वीडियो बनाकर किया वायरल

Gumla : झारखंड के गुमला की रहने वाली पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। उसने बताया है कि वह एक मॉडल है। काम मांगने मुंबई के एक प्रोडक्शन हाउस में गई थी। यहां एक प्रोडक्शन कंपनी ने उसके साथ गंदा काम किया। कोल्ड ड्रिंक्स में नशे की गोली डालकर पिलाया। फिर पोर्न वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। जब इस बात की जानकारी मिस इंडिया यूनिवर्स को हुई, तब उसने मुंबई पुलिस में जाकर शिकायत की। मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। गुमला की रहने वाली यह मॉडल दो साल पहले मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीत चुकी है।

पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स : ससुराल वालों पर लगाया था दहेज प्रताड़ना का आरोप

गौरतलब है कि इस पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स की शादी धनबाद के एक लड़के से हुई है। पिछले दिनों उसने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया था। पति जेल में है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। ससुराल वालों ने मॉडल पर आरोप लगाया था कि उसने विवादित राज कुंद्रा की पोर्न फिल्म में भी काम किया है। सास का कहना है कि वह उसके बेटे से पहले भी दो लड़कों का भविष्य बर्बाद कर चुकी है। ससुराल वालों के आरोपों को लेकर मॉडल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और कहा कि वीडियो वायरल होने की बात सही है, लेकिन इसे कुछ महिलाओं ने मिलकर वायरल किया है। मुंबई थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद राज कुंद्रा का भी मामला सामने आया।

पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स: पति हिरासत में, पुलिस कर रही जांच

डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने कहा कि मॉडल की शिकायत पर पति और ससुराल वालों के खिलाफ कतरास थाना में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में पति को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

पहले कतरास में, फिर गुमला में हुई शादी

मॉडल का कहना है कि वह शादी से पहले अपने पति को दो साल से जानती थी। उसने कहा-“शादी से पहले वो मेरे घर आते थे, जिसका फोटो और वीडियो मेरे पास मौजूद है। जनवरी में शादी की बात शुरू हुई थी। पहले कतरास के मंदिर में और इसके बाद गुमला के जगरनाथ मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के साथ 26 मई को शादी हुई। शादी के बाद पति समेत ससुराल वाले पांच लाख रुपये और एक गाड़ी की मांग करने लगे तथा प्रताडि़त करना शुरू कर दिया।”

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...

कौन है मृतक? मोबाइल कॉल ने खोला राज, पुलिस जांच में जुटी…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के भगहर पंचायत...