Kohramlive : बिहार की राजधानी पटना में एक होटल में सेक्स रैकेट चलाये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने होटल से चार कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हथियार भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने एक देसी कट्टा, दो बोर की गोली और 10 पैकेट ब्राउन शुगर भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार Hotel में मैनेजर ही सेक्स रैकेट चलाता था और यहां अपराधियों का आना-जाना भी लगा रहता था। होटल के मैनेजर को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। वहां अक्सर आपराधिक किस्म के लोगों का आना जाना लगा रहता था। ।
होटल के रजिस्टर में नहीं होती थी इंट्री
मैनेजर रजिस्टर में अपराधियों की इंट्री नोट नहीं करता था। Hotel में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा न हो इस कारण होटल के रजिस्टर में संदिग्ध लोगों की इंट्री नहीं की जाती थी। Hotel के मैनेजर को डर था कि कहीं जांच में कोई खुलासा न हो। फिलहाल पुलिस ने होटल से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा होने के बाद वहां हड़कंप मच गया है। दानापुर एएसपी अभिनव धीमन (Danapur ASP Abhinav Dhiman) ने बताया कि यहां गोला रोड के एक होटल में अपराधी किस्म में लोग रह रहे थे। होटल में जब छापेमारी की गई तो वहां से चार लोग मिले। उनकी तलाशी लेने के बाद उनके पास से एक देसी कट्टा, दो बोर की गोली और 10 पैकेट ब्राउन शुगर बरामद किया गया।
इसे भी पढ़ें :चार्ल्स III घोषित किए गए ब्रिटेन के किंग
इसे भी पढ़ें : बाजार में आ गई Wi-Fi वाली वॉशिंग मशीन, गजब के फीचर्स
इसे भी पढ़ें :14 सितंबर तक चलेगा 19 झारखंड बटालियन NCC Cadets का ट्रेनिंग कैंप
इसे भी पढ़ें : नहीं रहे बीबी लाल, पीएम मोदी ने जताया शोक
इसे भी पढ़ें : नहीं रहे बीबी लाल, पीएम मोदी ने जताया शोक












