निलंबित विधायक का सीधा चैलेंज, दम है तो रोककर दिखायें…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : TMC से निलंबन के बाद विधायक हुमांयू कबीर आक्रामक मोड में आ गये हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने पार्टी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दोनों को खुला चैलेंज देते हुये कहा कि वे अपने तय कार्यक्रम के अनुसार 6 दिसंबर को मस्जिद की नींव जरूर रखेंगे। कबीर ने दो टूक कहा, “मैंने नींव रखने की बात कही है और इसे करके ही दिखाऊंगा। अगर किसी में हिम्मत है तो रोककर दिखाये।” कबीर ने बताया कि जिस जमीन पर यह कार्यक्रम होगा, वहां केवल मस्जिद ही नहीं, बल्कि एक बड़े इस्लामिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण प्रस्तावित है। उनके अनुसार कॉम्प्लेक्स में अस्पताल, मुसाफिरखाना, मेडिकल कॉलेज, होटल-रेस्टोरेंट, बड़ा पार्क, हेलीपैड भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि समय आने पर सारी बातें साफ हो जायेगी।

“मुर्शिदाबाद में मुझे कोई नहीं रोक सकता”

कबीर ने दावा किया कि मुर्शिदाबाद में उनकी राजनीतिक पकड़ मजबूत है और “मुझे वहां कोई नहीं रोक सकता। प्रशासन कोशिश करेगा तो मैं धरना दूंगा और गिरफ्तारी भी दूंगा।” कबीर ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखी टिप्पणी करते हुये कहा कि “2026 में वह मुख्यमंत्री नहीं बन पायेगी। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री का तमगा मिलेगा।” उन्होंने TMC पर अल्पसंख्यकों को बरगलाने का आरोप लगाया और दावा किया कि पार्टी के “भाजपा–आरएसएस से छिपे रिश्ते” हैं। हुमांयू कबीर ने कहा कि वे जल्द ही अपनी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि 22 दिसंबर को वे मुर्शिदाबाद में अपना नया राजनीतिक संगठन लॉन्च करेंगे। उनकी पार्टी 294 में से 135 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब हरमू से कांके डैम तक चलेगा बुलडोजर…

Ranchi : कभी शहर की प्यास बुझाने वाले तालाब,...

रांची के DC पहुंचे वृद्धाश्रम, बांटा अपनापन…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री आज नगड़ी...

DC ने की समीक्षा, PDS दुकानों की होगी नियमित निगरानी…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता...

रांची में SIR की समीक्षा, DC ने दिये ये निर्देश…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता...