UP : 1 फरवरी से वाराणसी, मुंबई, चेन्नई और बेंगलूरू से अयोध्या के लिए हवाई सेवा शुरू हो जायेगी। यह सेवा एयरलाइंस स्पाइस जेट शुरू करेगी। हफ्ते में तीन दिन विमान उड़ान भरेगी। यह विमान मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ानें भरेंगी। इसके लिए टिकट की बुकिंग शुरू हो चुकी है। एक फरवरी से शुरू होने वाले विमान सेवा का शेड्यूल जारी किया गया है। 22 जनवरी को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या आने-जाने में लोगों को आसानी हो जायेगी।
स्पाइस जेट अधिकारियों के हवाले से मीडिया में आई खबरों के अनुसार 1 फरवरी से बेंगलूरू-वाराणसी के बीच एसजी-327 विमान बेंगलूरू एयरपोर्ट से सुबह 10.50 बजे उड़ान भरेगा, वहीं दिन के 1.30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेगा। एसजी-328 बाबतपुर एयरपोर्ट से दोपहर 2.10 बजे उड़ान भरकर शाम 4.45 बजे बेंगलूरू एयरपोर्ट पहुंचेगा। हफ्ते में मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ानें हैं। इसी तरह चेन्नई एयरपोर्ट से अयोध्या के बीच विमान सेवा रोजाना है। एसजी-311 विमान चेन्नई एयरपोर्ट से दोपहर 12.40 बजे उड़ान भरकर दिन के 3.15 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेगा। एसजी-312 विमान अयोध्या एयरपोर्ट से शाम 4 बजे उड़ान भरकर शाम 6.20 बजे चेन्नई पहुंचेगा। विमान में बुकिंग शुरू हो गई है।
2 फरवरी से बेंगलूरू-अयोध्या के बीच विमान सेवा शुरू होगी। हफ्ते में चार दिन संचालित होगी। एसजी-327 बेंगलूरू एयरपोर्ट से सुबह 10.50 बजे उड़ान भरकर दिन के 1.30 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेगा। वहीं, एसजी-328 अयोध्या एयरपोर्ट से दोपहर 2.10 बजे उड़ान भरकर दिन के 4.45 बजे बेंगलूरू पहुंचेगा। इसके अलावा एक और विमान सेवा है, जो मंगलवार और शनिवार को है। एसजी-385 अयोध्या से सुबह 6 बजे उड़ान भरकर दिन के 10.40 बजे बेंगलूरू एयरपोर्ट पहुंचेगा। इसी तरह 2 फरवरी से मुंबई-अयोध्या के बीच विमान सेवा शुरू हो रही है। यह सेवा हफ्ते में पांच दिन मिलेगी। एसजी-385 मुंबई एयरपोर्ट से सुबह 8.20 बजे उड़ान भरकर सुबह 10.40 बजे अयोध्या पहुंचेगा। वहीं, एसजी-386 अयोध्या से सुबह 11.10 बजे उड़ान भरेगा और दिन के 1.20 बजे मुंबई एयरपोर्ट पहुंचेगा। यह सेवा सप्ताह में छह दिन है।
इसे भी पढ़ें : रंगदारी नहीं मिलने पर घर पर बोला धावा, फिर…
इसे भी पढ़ें : अमीर बनने की ललक में बने गुनाहगार… जानें
इसे भी पढ़ें : पॉश इलाके में BS की पुड़िया के साथ धराया, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : PM ने सबसे लंबे पुल का किया उद्घाटन, 2 घंटे का सफर 20 मिनट में … जानें
इसे भी पढ़ें : जल्द बनने वाला था दूल्हा, पर हो गया बड़का कांड
इसे भी पढ़ें : मां के सामने जवान बेटे को पहले पीटा, फिर दे दी खौफनाक मौ*त… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पति से हुआ तलाक, देवर निकला बड़ा जल्लाद… जानें












