Kohramlive : संसद के गलियारों में आज एक बड़ी हलचल देखने को मिली जब वित्त विधेयक 2025 को लोकसभा ने अपनी मंजूरी दे दी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश इस संशोधित विधेयक में कुल 35 सरकारी संशोधन शामिल किये गये, जिससे देश की आर्थिक नीतियों में अहम बदलाव की नींव रखी गई। अब इस विधेयक को राज्यसभा में पेश किया जायेगा, जहां से मंजूरी के बाद राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलते ही यह कानून का रूप ले लेगा।
डिजिटल टैक्स हटाया गया
सरकार ने ऑनलाइन विज्ञापन पर 6% डिजिटल टैक्स हटाने का ऐलान किया है, जो डिजिटल मार्केटिंग, विज्ञापन एजेंसियों और ऑनलाइन कारोबारियों के लिये बड़ी राहत साबित होगा। यह कदम डिजिटल इंडिया को और रफ्तार देने वाला माना जा रहा है।
ये भी हुये अहम बदलाव
- टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहींः आम करदाताओं को मौजूदा टैक्स ढांचे में ही काम करना होगा।
- GST नियमों में सरलताः व्यापारियों और उद्यमियों को सुगमता देने के लिए कुछ नियमों को बदला गया।
- घरेलू उद्योगों को बढ़ावाः आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत नई आर्थिक नीतियों की घोषणा की गई।








