spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

DIG बोले, ज्ञान, कौशल और करुणा का एक अनूठा संगम है नर्सिंग… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ormanjhi(Kuldeep/Amitabh) : नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का प्रतीक है। नर्सें स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रीढ़ होती हैं, जो न केवल रोगियों का उपचार करती हैं, बल्कि उनके मानसिक और भावनात्मक समर्थन का भी केंद्र होती हैं। नर्सिंग ज्ञान, कौशल और करुणा का एक अनूठा संगम है, जो हर स्वास्थ्य आपात स्थिति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।” यह कहना DIG नौशाद आलम का। मौका था राजधानी रांची से सटे ओरमांझी प्रखंड के इरबा स्थित फ्लोरेंस ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में 21वीं लैंप लाइटिंग व कैपिंग सेरेमनी का। मुख्य अतिथि की हैसियत से DIG नौशाद आलम मौजूद थे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में मेदांता के सीनियर एडवाइजर सईद अहमद अंसारी ने कहा कि “नर्सों की अथक मेहनत और समर्पण हर दिन लाखों लोगों की जिंदगी में बदलाव लाता है। यह मानवीय सेवा का एक पवित्र कार्य भी है।  मौके पर रिजवान अंसारी और जीनत कौसर मौजूद थी। समारोह की शुरुआत द्वीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद नर्सिंग छात्रों को नर्सिंग कैप पहनाकर नर्सिंग शपथ दिलाई गई। इस खास मौके पर संस्थान के यूनिवर्सिटी टॉपर्स को भी सम्मानित किया गया। कई छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे माहौल उल्लासमय हो गया। इस समारोह को सफल बनाने में संस्थान की सचिव जीनत कौसर, निदेशक डॉ. शाहीन कौशर, प्राचार्या विनिशा बांसरियार, उप-प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार खुंटिया और अन्य शिक्षकों व कर्मचारियों का सराहनीय भूमिका रही। सुनें क्या बोले, DIG नौशाद आलम और सईद अहमद अंसारी…

इसे भी पढ़ें :रांची पहुंचीं राष्ट्रपति…

इसे भी पढ़ें :राजधानी के इन इलाकों में अगले 2 रोज नहीं आयेगा पानी

इसे भी पढ़ें :चैंपियंस ट्रॉफी के लिए प्राइस मनी का हुआ ऐलान, इन पर होगी पैसों की बारिश

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...