spot_img
spot_img

साली से शादी नहीं हुई, भाभी बनी निशाना…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : उत्तर प्रदेश के मथुरा से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सिरफिरे देवर ने अपनी ही नवविवाहित भाभी की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी। वजह, भाभी की बहन ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था। यह सनसनीखेज वारदात नौहझील थाना क्षेत्र के बाघई कटैलिया गांव की है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया।

परिजनों के अनुसार, ज्वाला प्रसाद के दोनों बेटों प्रमोद उर्फ कालू और दीपक का रिश्ता आगरा के खंदौली क्षेत्र के नंदलालपुर निवासी दो बहनों से तय हुआ था। लेकिन शादी से पहले छोटी बहन ने दीपक से शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद भी बड़ी बहन करिश्मा की शादी प्रमोद से बीते साल 1 नवंबर को सामूहिक विवाह समारोह में हो गई।बस, यहीं से दीपक के मन में अपनी भाभी करिश्मा के प्रति खुन्नस बैठ गई। बीते रविवार की सुबह करीब आठ बजे करिश्मा अपने कमरे में थीं। तभी देवर दीपक वहां पहुंचा और साली से शादी को लेकर बहस करने लगा। देखते ही देखते विवाद हाथापाई में बदल गया। जब करिश्मा ने पति से शिकायत करने की बात कही, तो बौखलाये दीपक ने ब्लेड से उनका गला रेत दिया। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ीं। इसके बाद आरोपी ने खुद के गले पर भी ब्लेड से वार कर आत्महत्या की कोशिश की। परिजन दोनों को तत्काल सीएचसी नौहझील लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने करिश्मा को मृत घोषित कर दिया, जबकि दीपक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

मां ने गुमराह करने की रची कहानी

इल्जाम है कि घटना के बाद आरोपी की मां अंगूरी देवी ने वारदात को छिपाने की कोशिश की। खून से सने कपड़े धोकर धूप में सुखा दिये और वारदात में इस्तेमाल ब्लेड को चूल्हे की आग में फेंक दिया। इतना ही नहीं, वह गली में चिल्लाते हुये कहने लगीं, “घर में नकाबपोश बदमाश घुस आये और बहू-बेटे का गला रेत गये।” लेकिन डॉक्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की सच्चाई उजागर कर दी। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाये और पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी। मायके पक्ष के बयान पर ससुराल वालों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम और परिवार की भूमिका की बारीकी से जांच कर रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...