spot_img

सोने की तस्करी में DGP की बेटी, एक साल में 30 बार दुबई

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : जिसका हुस्न परदे पर जादू बिखेरता था, वो अब कानून की कठोर पकड़ में है। बंगलुरू एयरपोर्ट पर DRI (राजस्व खुफिया निदेशालय) ने कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को अरेस्ट कर लिया। उनके पास से 12.56 करोड़ रुपये का सोना बरामद किया गया। घर की तलाशी में 2.67 करोड़ रुपये नकद और 2.07 करोड़ के गहने मिले। सूत्रों की मानें तो रान्या ने एक साल में 30 बार दुबई की उड़ान भरी। हर बार वह करीब 13 लाख रुपये कमाती थीं, एक किलो सोने की तस्करी पर एक लाख रुपये मिलते थे। रान्या कर्नाटक पुलिस के DGP रैंक के अधिकारी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं। पुलिस पूछताछ में अभिनेत्री ने चौंकाने वाला दावा किया। उन्हें ब्लैकमेल कर इस गोरखधंधे में धकेला गया। यह मजबूरी थी या लालच? सच की परतें अब धीरे-धीरे खुलेंगी। अदालत ने रान्या को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। डीआरआई अब इस सोना तस्करी नेटवर्क की गहराई तक जाने को तैयार है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...