Chaibasa : झारखंड में नक्सल विरोधी कार्रवाई को और धार देने के मकसद से DGP अनुराग गुप्ता सोमवार को चाईबासा पहुंचे। वहां उन्होंने ज़मीनी हालात की समीक्षा की, अफसरों के साथ रणनीति पर चर्चा की और मोर्चे पर डटे जवानों का हौंसला बढ़ाया। DGP ने कोबरा, CRPF, झारखंड जगुआर और स्थानीय पुलिस के अधिकारियों और जवानों से सीधे संवाद किया। उन्होंने जवानों की परेशानियों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि ज़रूरी संसाधनों और सहयोग की कोई कमी नहीं रहने दी जायेगी। उन्होंने कहा कि, “नक्सलियों के खिलाफ चल रहा अभियान लगातार बेहतर नतीजे दे रहा है। अब समय आ गया है कि इसे और मजबूती से आगे बढ़ाया जाये।” बैठक में इलाके की भौगोलिक चुनौतियों और रणनीति पर चर्चा हुई। DGP ने कहा “अभियान को अब और आक्रामक तरीके से आगे बढ़ाना होगा।”
बैठक में साकेत कुमार सिंह (आईजी, सीआरपीएफ झारखंड सेक्टर),अखिलेश झा (आईजी, दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र),अमोल वेणुकांत होमकर (आईजी, अभियान),अनूप बिरथरे (आईजी, झारखंड जगुआर),पूरन सिंह रन सत्तू (डीआईजी, सीआरपीएफ चाईबासा),आशुतोष शेखर (एसपी, पश्चिमी सिंहभूम) सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें :बंद घर, सुनसान रातें और गुलेल की मा’र, क्या बोले सिटी SP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :हजारीबाग में झ’ड़प, पुलिस अलर्ट…
इसे भी पढ़ें :मंत्री सुदिव्य बोले, झारखंड से जुड़िये, जहां हर मोड़ पर एक कहानी है…
इसे भी पढ़ें :गिरफ्तार हो सकती हैं शेख हसीना…
इसे भी पढ़ें :मायावती ने आकाश आनंद को किया माफ, वहीं उत्तराधिकारी…








