DGP छुट्टी पर, सुशांत के जीजा ने संभाली बागडोर

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : ADGP वाई पूरण कुमार की रहस्यमयी आत्महत्या के बाद शासन के गलियारों में गहरी हलचल मच गई। इसी बीच हरियाणा सरकार ने DGP शत्रुजीत कपूर को लंबी छुट्टी पर भेजकर एक नये अध्याय की शुरुआत कर दी। मंगलवार की दोपहर, पंचकूला के पुलिस मुख्यालय में शांत स्वभाव और गंभीर व्यक्तित्व के लिये प्रसिद्ध IPS ओमप्रकाश सिंह ने हरियाणा पुलिस के कार्यकारी DGP के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया। वे दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जीजा हैं। नया चार्ज मिलते ही ओपी सिंह ने मुख्यालय में आला अधिकारियों के साथ बैठक की, जहां कानून-व्यवस्था की मजबूती और पुलिसिंग की गुणवत्ता को नये आयाम देने पर चर्चा हुई। वर्तमान में वे हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन (HPHC) के प्रबंध निदेशक, फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री (FSL) मधुबन के निदेशक,और हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) के प्रमुख के रूप में भी अपनी सेवायें दे रहे हैं। ओपी सिंह के नेतृत्व में पुलिस आवासीय भवनों और थानों की नई परिकल्पना ने हरियाणा को एक आधुनिक पहचान दी है। उन्होंने पुलिस कल्याण, कार्यकुशलता और तकनीकी उन्नयन को अपनी प्राथमिकता बनाया, जिससे बल के भीतर भरोसे की नई लहर दौड़ी। हरियाणा पुलिस अब एक बार फिर नए विश्वास और अनुशासन की राह पर बढ़ने को तैयार है।

spot_img

Related articles:

इन जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ, तेज हवा के साथ वज्रपात का अलर्ट

Ranchi : सोमवार की शाम रांची का आसमान अचानक...

चलती ट्रक में लगी भयानक आ’ग… देखें वीडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के नेशनल हाईवे 19 पर उस...

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...