Ranchi : झारखंड पुलिस मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह-तिरंगा फहराते हुये DGP अनुराग गुप्ता ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों, सहकर्मियों और मीडिया के बंधुओं को गणतंत्र दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनायें एवं बधाइयाँ देते हुये कहा कि ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि आप सभी एवं आपके परिजन स्वस्थ, सुखी, दीर्घायु एवं समृद्ध रहें।
DGP अनुराग गुप्ता ने कहा कि झारखण्ड पुलिस ने अनेकों चुनौतियों का सामना करते हुये वर्ष 2024 में राज्य में कुल 248 नक्सलियों को गिरफ्तार किया, 24 नक्सलियों ने सरेंडर किया और 9 नक्सली पुलिस मुठभेड़ में मारे गये। संगठित आपराधिक गिरोह के कुल 154 अपराधियों को तथा ATS द्वारा 4 अलकायदा के आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया।वर्ष 2024 में अवैध मादक पदार्थ के प्रयोग, व्यापार में संलिप्त कुल 1362 अभियुक्तों को सलाखों के पीछे भेजा गया तथा कुल एक करोड़ बयासी लाख इक्यावन हजार नौ सौ पचास रूपये के साथ कई प्रकार के अवैध मादक पदार्थों को भी जप्त किया गया।
वर्ष 2024 में ही साईबर अपराध में संलिप्त कुल 1869 अभियुक्तों को सलाखों के पीछे भेजा गया तथा कुल आठ करोड़ सत्रह लाख चौरासी हजार सात सौ चौदह रूपये के साथ कई अवैध वस्तुएँ जप्त की गई। इसके अतिरिक्त साईबर अपराध से संबंधित करीब 67,20,20,513 रूपये फीज किये गये तथा कुल 3,27,93,077 रूपये पीड़ित को उपलब्ध कराये गये।
DGP आम जनता से बेहतर समन्वय स्थापित करने एवं उनके समस्याओं के निराकरण हेतु मुख्यमंत्री, झारखण्ड सरकार के निर्देशानुसार पुलिस मुख्यालय स्तर से एवं राज्य के सभी जिलों में “जन शिकायत समाधान कार्यक्रम” आयोजित किये गये हैं एवं लगातार आयोजन किये जा रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप आम जनता के शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की गयी है एवं आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
आज के दिन हम अपने संविधान के प्रति समर्पित होकर संविधान में निहित प्रावधानों , मूल्यों और सिद्धांतों को बनाये रखते हुए एक मजबूत, समृद्ध और अधिक समावेशी भारत बनाने के साथ झारखण्ड को अपराध ,नक्सल मुक्त राज्य बनाने की ओर अपना अहम योगदान देना सुनिश्चित करें।










