spot_img
spot_img
spot_img

DGP ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता ने बकरीद पर्व में सुरक्षा को लेकर हाई लेवल मीटिंग की। पुलिस मुख्यालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में ADG प्रिया दूबे, IG डॉ. माईकल राज एस., झारखंड जगुआर के IG अनुप बिरथरे, DIG इंद्रजीत महथा सहित अन्य आला अधिकारी मौजूद थे। वहीं, राज्य के सभी प्रक्षेत्रीय IG, DIG एवं पुलिस कप्तान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

DGP ने सभी जिलों को निर्देशित किया कि वे त्योहार के दौरान विशेष सतर्कता बरतें, पूर्व में सांप्रदायिक घटनाओं वाले जिलों में सुरक्षा और निगरानी को कड़ा करें तथा सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर तत्काल प्रभाव से नियंत्रण करें। वहीं, नियंत्रण कक्षों को अधिक प्रभावी बनाकर, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में मोटरसाइकिल दस्ते से निगरानी सुनिश्चित की जाये। अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई के साथ-साथ सूचना देने वाले व्यक्तियों को पुरस्कृत करने की भी योजना है। इस बैठक के माध्यम से झारखण्ड पुलिस ने ईद-उल-जुहा पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिये व्यापक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किये हैं।

इन बिंदुओं पर हुई चर्चा

  • पूर्व वर्षों में ईद-उल-जुहा एवं सांप्रदायिक घटनाओं से संबंधित कांडों की वर्तमान स्थिति।
  • आगामी पर्व के दौरान असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की रणनीति।
  • धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व निगरानी के लिए CCTV, ड्रोन एवं वीडियोग्राफी की व्यवस्था।
  • जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक एवं आपातकालीन योजना की समीक्षा।
  • दंगारोधी उपकरणों, वाहनों, वॉटर कैनन की उपलब्धता एवं एंटी रॉयट कंट्रोल ड्रिल की व्यवस्था।
  • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विशेष निगरानी एवं भड़काऊ कंटेंट पर नियंत्रण।
  • प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी पर सतत निगरानी।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...