Kohramlive : फ्लाइट में महिला से हुई बदसलूकी के मामले में DGCA ने एयर इंडिया पर बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने एयर इंडिया पर 30 लाख का जुर्माना ठोका है। DGCA द्वारा यह कार्रवाई नागरिक उड्डयन नियमों का उल्लंघन करने के जुर्म में की गई है। साथ ही पायलट-इन कमांड का लाइसेंस भी तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। पायलट पर यह कार्रवाई विमान नियम 1937 के नियम 141 और लागू DGCA के नागरिक उड्डयन नियमों के तहत अपनी ड्यूटी निभाने में विफल रहने पर की है। इसके अलावा एयर इंडिया की उड़ान सेवाओं में निदेशक पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
यहां याद दिला दें कि पिछले साल 26 नवंबर को न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट में नशे में धुत शंकर मिश्रा ने बिजनेस क्लास में बैठी एक बुजुर्ग महिला यात्री पर पेशाब कर दिया था। इस मामले पुलिस ने 7 जनवरी को बेंगलुरु से शंकर मिश्रा को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके खिलाफ 354,294,509,510 IPC के तहत केस दर्ज किया है।
इसे भी पढ़ें : पूर्व मंत्री एनोस एक्का को हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका
इसे भी पढ़ें : TMC नेता के घर ED की रेड…
इसे भी पढ़ें : खू*नी जंग में झरिया दहला, रोया परिवार… देखें
इसे भी पढ़ें : किसी भी हालत में नहीं हो अवैध खनन : CM
इसे भी पढ़ें : जमीन के चक्कर में सलटा डाला भाई को, सुनें क्या बोले SP…
इसे भी पढ़ें : लब पर कीर्ति के नाम का जिक्र करने वाला अब दुनिया में नहीं रहा… देखें














