Kohramlive : इंडियन कोस्ट गार्ड प्रमुख राकेश पाल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्हें गंभीर हालत में चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उनका निधन हो गया। खबर है कि INS अडयार पर उनके सीने में दर्द हुआ, तब वे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के चेन्नई यात्रा की तैयारियों का जायजा ले रहे थे। इसी बीच दिन के 2 बजे के करीब उनके सीने में दर्द हुआ। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राकेश पाल साल 1989 में भारतीय तटरक्षक बल में शामिल हुये थे। अपने 35 साल के सर्विस में वे कई प्रमुख पदों पर अपनी सेवा दे चुके थे। साल 2023 के जुलाई माह में उन्हें भारतीय तटरक्षक (ICG) का 25वां डायरेक्टर जनरल नियुक्त किया गया। राकेश पाल को उनकी शानदार सेवा के लिए साल 2013 में तटरक्षक पदक और 2018 में राष्ट्रपति तटरक्षक पदक से सम्मानित किया गया था। राकेश पाल के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गहरा दुख जताया है।
इसे भी पढ़ें :नरमी याचिका खारिज कर जज साहब ने सुना दी बड़ी सजा… जानें
इसे भी पढ़ें :अब हजारीबाग में एक डॉक्टर का मा’रकर दांत तो’ड़ा, फिर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :चौंका गये हिमंता, इस दिग्गज नेता के नेतृत्व में होगा चुनाव…
इसे भी पढ़ें :महिला पुलिसकर्मियों को मिलेगा पूरा सम्मान, होगी थाने में पोस्टिंग : DGP
इसे भी पढ़ें :अचानक, ढोल-नगाड़ों के साथ CM हाउस पहुंच गये… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :लालची नाते-रिश्तेदारों पर लगे गंभीर इल्जाम, हो गया बड़ा कांड…
इसे भी पढ़ें :देश भर के डॉक्टरों में गुस्सा, केंद्र ने जारी किया यह आदेश
इसे भी पढ़ें :चुनाव की तारीख का ऐलान, कब-कहां… जानें
इसे भी पढ़ें :एयरपोर्ट पहुंच CM ने दी श्रद्धांजलि…
इसे भी पढ़ें :गवर्नर ने पूर्व PM को किया याद, ‘X’ पर लिखा यह पोस्ट…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में बहुत जोरदार बारिश, कहां-कहां… जानें
इसे भी पढ़ें :धनबाद की पांच बेटियां PM को बांधेंगी राखी… जानें








