Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण राधा-कृष्ण मंदिर से गुरुवार को निकली रथ यात्रा ने पूरे चौपारण को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। हर गली, हर मोड़ जय श्री राधे-कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। पारंपरिक “डाक बोल” की परंपरा निभाते हुये इस वर्ष रथ पर विराजमान हुईं मसोमात उर्मिला देवी, जो श्रद्धालुओं की आस्था और सम्मान का प्रतीक बनीं। रथ यात्रा मुख्य बाज़ार का भव्य भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर प्रांगण में लौटकर संपन्न हुई। रास्ते भर बजते रहे ढोल-नगाड़े, गूंजते रहे भजन, और “राधे-राधे” के जयघोष। मौके पर सांसद मनीष जायसवाल, विधायक मनोज यादव एवं पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला जिन्हें अंगवस्त्र और पारंपरिक पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।
रथ यात्रा को सफल में अध्यक्ष: डॉ. शिव प्रसाद केशरी, संयोजक दयानंद प्रसाद केशरी, सचिव डॉ. राजेश प्रसाद केशरी
कोषाध्यक्ष बृजनंदन प्रसाद केशरी, संरक्षक डॉ. रामानुज केशरी, महेश, संजय, प्रकाश (BNK), संतोष, सागर, प्रदीप, बजरंग केशरी जैसे समर्पित कार्यकर्ताओं की सराहनीय भूमिका रही। सुषमा केशरी, अनीता, संगीता, प्रीति, प्रभा, सोनी, आरती, ज्योति, सुमन, पल्लवी, नंदिनी सहित सैकड़ों महिलाओं ने इस धार्मिक आयोजन में भाग लेकर “नारी शक्ति की श्रद्धा” को एक नई ऊंचाई दी। हर पीढ़ी ने रथ खींचकर, सेवा देकर और भक्ति गीतों में भाग लेकर श्रद्धा, संस्कृति और समुदाय की एकता की मिसाल पेश की।








