Kohramlive : महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने राष्ट्रीय राजनीति में जाने की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया। PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद उन्होंने साफ कहा कि उन्हें महाराष्ट्र की जिम्मेदारी मिली है और वे राज्य की सेवा करते रहेंगे। फडणवीस ने मुस्कुराते हुये कहा, “मैं दिल्ली में रहूं या मुंबई में, लोग अटकलें लगाते रहते हैं। जिनके पास कोई काम नहीं, वे मेरे बारे में चर्चा करके आनंद लेते हैं। उन्हें आनंद लेने दीजिए।” मुख्यमंत्री ने बताया कि उनका दिल्ली दौरा महाराष्ट्र की इन्फ्रास्ट्रक्चर, औद्योगिक विकास और लंबित परियोजनाओं को लेकर केंद्र से चर्चा के लिए था, न कि किसी नई राजनीतिक भूमिका के लिए। उन्होंने दोहराया कि “मैं मुंबई में ही हूं और वहीं रहूंगा।”
PM से मिले देवेंद्र फडणवीस, राष्ट्रीय राजनीति की अटकलों पर लगाया विराम
Date:








