spot_img
spot_img
spot_img

कोरोना के दूसरी लहर का कहर के बावजूद शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी….

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्ली : कोरोना संकट के बावजूद निवेशकों ने जमकर खरीदारी की है। सप्ताह के तीसरे दिन घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। बुधवार को बाजार में सुबह से ही बढ़त के साथ कारोबार हुआ। NSE Nifty भी 217 अंक यानी 1.49% बढ़त के साथ 14,871 पर बंद हुआ.वहीं। BSE का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक Sensex 789अंक यानी 1.61% चढ़कर 49,733 स्तर पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 49,801.48 के ऊपरी स्तर पर भी पहुंचा. बजाज फाइनेंस के शेयर में 8% से ज्यादा उछाल रहा. सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान के साथ बंद हुए. BSE Midcap में एक फीसद से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई. BSE Smallcap इंडेक्स में .75% की बढ़त रही. बता दें की बुधवार की सुबह सेंसेक्स 157 अंकों यानी 0.32% बढ़त के साथ 49,101.65 पर खुला था. वहीं NSE निफ्टी 61.35 अंकों यानी 0.42% बढ़कर 14,714 पर खुला था.

इन शेयरों में रही तेजी

बुधवार को मार्केट बंद होते समय Sensex पर बजाज फाइनेंस के शेयरों में सबसे ज्यादा 8.42 फीसदी का उछाल दर्ज किया गिया. इसके अलावा इंडसइंड बैंक के शेयर में 5.32 तेजी रही. बजाज फिनसर्व के शेयर 3% से अधिक पर उछले. इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक (ICICI BANK), कोट बैंक (KOTAK BANK), HDFC और HDFC BANK के शेयरों में अच्छी बढ़त देखने को मिली. वहीं आईटीसी (ITC), टीसीएस (TCS), डाक्टर रेड्डी (DR REDDY), LT और एचसीएल टेक के शेयर हरे निशान के साथ बंद हुए. बता दें कि सेंसेक्स के 30 इंडेक्स में आज 25 हरे निशान पर 5 लाल निशान पर बंद हुए हैं. आज मार्केट कैप 2,08,65,547.89 करोड़ रुपये रहा.

Top-5 गेनर्स और लूजर्स

आज के टाॅप गेनर्स की बात की जाय तो निफ्टी पर बजाज फाइनेंस के शेयर टाॅप पर कारोबार किया है. बजाज फाइनेंस के शेयर सबस ज्यादा 8% पर ट्रेड किया. इसके बाद दूसरे नंबर पर EICHERMOT के शेयर 5.09 बढ़े. इसके बाद इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व औरआईसीआईसीआई आज के टाॅप गेनर्स रहे. वहीं, टाॅप लूजर्स में ब्रिटानिया, हिंडलैन्को, एचडीएफसी लाइफ और नेस्ले इंडिया, सिप्ला के शेयर रहे. इन शेयरों में ज्यादा गिरावट देखने को मिली.

जानिए कैसा रहा ग्लोबल मार्केट का हाल?

एसएंडपी 500 (S&P 500) और डॉउ जोन्स (Dow Jones) सपाट बंद हुए थे. निवेशकों ने माइक्रोसॉफ्ट, अल्फाबेट और अन्य कॉर्पोरेट दिग्गजों से कमाई की रिपोर्ट की लहर पर ध्यान केंद्रित किया. Dow Jones इंडस्ट्रियल एवरेज 0.01% बढ़कर 33,984.93 अंक पर बंद हुआ था, जबकि एसएंडपी 500 0.02% घटकर 4,186.72 पर रहा. नैस्डैक कंपोजिट 0.34% गिरकर 14,090.22 पर रहा. SGX निफ्टी पर रुझान भारत में व्यापक सूचकांक के लिए एक सपाट शुरुआत का संकेत देते हैं. निफ्टी फ्यूचर्स 7:25 IST पर सिंगापुर के एक्सचेंज में 14,656 के स्तर के साथ कारोबार कर रहा था.

इसे भी पढ़ें :Alert! आज रात 12 बजे से आनलाइन लेन-देन की यह सर्विस बंद हो जाएगी

इसे भी पढ़ें:अब Wipro की होगी लंदन की कंपनी Capco,10,500 करोड़ रु की डील

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...

इस रोज से महंगी हो सकती है टाटा की कारें…

Kohramlive : देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा...

एलन मस्क बने दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर…

Kohramlive : दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क...

क्या आपकी गाड़ी झेल पायेगी नया ईंधन… सच्चाई जानें

Delhi : देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर...