spot_img
spot_img
spot_img

डिप्टी CM बोले, यह कायराना हरकत, बहुत जल्द नक्सल मुक्त होगा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : छत्तीसगढ़ के बीजापुर कुटरू मार्ग में नक्सलियों द्वारा किये गये IED ब्लास्ट में 9 जवानों के शहीद हो जाने के बाद छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय ने बीजापुर में नक्सली हमले की निंदा करते हुये गहरा शोक जताया है। वहीं, डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि यह वारदात नक्सलियों की कायराना हरकत है। यह हताशा, निराशा में की गई कार्रवाई है। इन जवानों की शहादत जाया नहीं जायेगी। बहुत जल्द छत्तीसगढ़, बस्तर नक्सल मुक्त होगा। खबर है कि शहीद होने वाले जवानों के साथ वाहन का चालक भी शामिल है। वहीं, इस हमले में कई जवान लहुलूहान हो गये। वाहन में कुल कितने जवान थे, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सल ऑपरेशन से बौखलाये नक्सलियों ने घात लगाकर जवानों को यह बड़ा झटका दिया है। खबर है कि जवान पंखाजूर में नक्सल ऑपरेशन को अंजाम देने के बाद लौट रहे थे, तभी उन्हें टारगेट कर उनके वाहन को उड़ा दिया गया। जवानों ने पखांजूर ऑपरेशन में बीते रविवार को पांच नक्सलियों को मार गिराया था। मौके पर दंतेवाड़ा से अतिरिक्त फोर्स को बुलाया गया है। बेतरह जख्मी जवानों को रायपुर ले जाने की तैयारी की जा रही थी।

इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…

इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…

इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला

इसे भी पढ़ें :पहाड़ों का सीना चीर यहां सब हो रहे मालामाल… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...

झारखंड में कल ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा के झोंके के आसार…

Ranchi : झारखंड में पिछले कई दिनों से जारी...