Bihar : बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुये कहा कि वे गलतफहमी फैला रहे हैं, नेता प्रतिपक्ष ने नहीं बताया कि उनके पिताजी ने क्या किया? बजट चर्चा के दौरान तेजस्वी पर हमला करते हुये डिप्टी CM ने कहा कि 2001 में बिहार की प्रति व्यक्ति आय 6 हजार थी, आज 66 हजार हो गई। लालू राज में 15 साल सिर्फ नाच-गाना और लौंडा नाच चलता था। अगर काम हुआ होता, तो आज नीतीश कुमार को मेहनत नहीं करनी पड़ती। तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुये कहा कि बचपन में पढ़ाई नहीं की, क्रिकेट खेलते वक्त पानी ही ढोते रह गये। पूरे करियर में सिर्फ 37 रन बनाये इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा?” मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि अगर भाजपा और नीतीश कुमार का समर्थन नहीं होता, तो लालू जी कभी CM नहीं बनते। 1996 में उन पर केस हुआ, तब उनके ही समर्थित PM थे। बिहार के विकास में लालू जी या उनके परिवार का कोई योगदान नहीं है।
डिप्टी CM बोले, बचपन में पढ़े नहीं, क्रिकेट में पानी ही ढोते रह गये बेचारे…
Date:








