East Champaran : बिहार में पूर्वी चंपारण जिले में शनिवार की सुबह अपराधियों ने छौड़दानो प्रखंड की उप प्रमुख संगीता देवी के पति रमेश यादव को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी मौके से फरार हो गए। गंभीर घायल अवस्था में रमेश यादव को मोतिहारी ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले रमेश यादव की मौत हो गई।
समर्थकों ने हत्या के बाद किया बवाल
घटना जानकारी मिलते ही रमेश यादव के समर्थकों ने छौडा़दानों बाजार में सड़क जाम कर तोड़फोड़ और आगजनी शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह रमेश यादव छौडादानो के मटर चौक पर खाना खा रहे थे, तभी बाइक सवार अपराधियों ने हमला बोल दिया। अपराधियों ने रमेश यादव पर निशाना साध ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद वहां से भाग गए।
इसे भी पढ़ें : राजधानी के PNB में दिनदहाड़े डाका, देखें कैसे अपराधियों ने लूटा बैंक
इसे भी पढ़ें : फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, CNG की कीमत में भी इजाफा
इसे भी पढ़ें : पुलिस लाइन में फंदे पर लटकती मिली ट्रेनी CO की पत्नी की डेड बॉडी
इसे भी पढ़ें :गर्मी में अगर आप भी पीते है ठंडा पानी, तो हो सकता है खतरनाक, जानिए कैसे
इसे भी पढ़ें :Aryan Khan Drug Case : मुख्य गवाह प्रभाकर सैल की मौत
इसे भी पढ़ें :रांची एयरपोर्ट पर अचानक से क्यों मच गई चीख-पुकार, देखें…
इसे भी पढ़ें :स्मोकिंग करने वालें हो जाएं अलर्ट, आपकी बॉडी में होते हैं ये बड़े बदलाव










