spot_img
spot_img
spot_img

उपप्रमुख प्रीति कुमारी हटायी गयीं

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड की उपप्रमुख प्रीति कुमारी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। पहले से तय तारीख के अनुसार आज अनुमंडल कार्यालय में आयोजित चुनाव में 27 पंचायत समिति सदस्य और 4 मनोनीत मुखिया पहुंचे। SDO सह पीठीसीन पदाधिकारी जोहन टुडू की देखरेख में मतदान की प्रक्रिया हुई। कुल 32 पंचायत समिति सदस्यों में से 27 उपस्थित रहे, वहीं 5 मनोनीत मुखिया में से 4 ने अपने वोट डाले।

एसडीओ जोहन टुडू ने कहा कि अब राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश मिलने बाद नये उपप्रमुख को चुना जायेगा। चौपारण बीडीओ नितेश भास्कर भी इस दौरान मौजूद रहे। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुचारू रूप से पूरा करने की खातिर बरही और पदमा सीओ को दंडाधिकारी के रूप में डिप्यूट किया गया था।

अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान करने वाले जनप्रतिनिधि

अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में प्रमुख पूर्णिमा देवी, पंचायत बच्छई मुखिया बिरेन्द्र रजक, यवनपुर मुखिया जानकी यादव, ताजपुर मुखिया उषा देवी और भगहर मुखिया कृष्णा रविदास शामिल थे। इसके अलावा पंचायत समिति सदस्यों में द्रोपती देवी (डेबो) काजल कुमारी (बसरिया), काजल देवी (चौपारण), रिजवाना प्रवीण (पाण्डेयबारा), आसरा साहिल (चैयकला), संगीता देवी (भगहर), नेहा देवी (दै हर), कर्मी देवी(चोरदाहा), रिंकी देवी (बहेरा), इंदु देवी (ताजपुर), बेबी देवी (करमा), विकास कुमार रजक (बेलाही), सहदेव व प्रसाद यादव (बच्छई), अशोक यादव (गोविन्दपुर), युगल ठाकुर (जगदीशपुर), सुरेन्द्र रजक (सेलहारा), विजय मद्देशिया (सिंघरावां), कैलाश भुइंया (पाण्डेयबारा), बिनय चंद्रवंशी (करमा), शंभू दांगी (दादपुर), मुकेश पासवान (दैहर), जनार्दन सिंह (मानगढ़) और नरेश पांडेय चैथी ने भी समर्थन दिया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...