DEOGHAR : देवघर पुलिस ने टोटो चालक अंग्रेज यादव हत्याकां हत्याकांड के 5 आरोपियों को दबोच लिया है। पुलिस ने इस मामले में सबसे पहले जसीडीह थाना क्षेत्र के गिधनी गांव निवासी विकास मरीक को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इनकी निशानदेही के आधार पर वारदात में शामिल रहे और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें तिलजोरी गांव के चंदन मिर्धा, तिलजोरी गांव के सिकंदर तुरी,जटाही मोड़ के सज्जन कुमार और विकास नगर के रंजय कुमार शामिल हैं। गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से टोटो की 4 बैटरी भी बरामद की गई है।
7 जनवरी को की गई थी हत्या
बता दें कि जसीडीह थाना क्षेत्र के के झिलुआचादडीह गांव के टोटो चालक अंग्रेज यादव की हत्या गत 7 जनवरी को कर दी गई थी। हत्या के बाद टोटो को कुएं में फेंक दिया गया था। पुलिस ने गत 8 जनवरी को जसीडीह थाना क्षेत्र के बसुवाडीह गांव के झाड़ी से चालक की लाश बरामद की। मामले को लेकर मृतक के भाई हरि यादव ने थाने मे हत्या का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि इन्होंने लूट और बैटरी चोरी के लिए घटना को अंजाम दिया।
इसे भी पढ़ें :पूर्व IPS आरएन सिंह के घर पर IT रेड, बेसमेंट में मिले 650 लॉकर, अब तक करोड़ों रुपये बरामद…
इसे भी पढ़ें :यात्रीगण ध्यान दें ! अब फ्लाइट रिशैड्यूल करने पर नहीं लगेगी चेंज फीस, जानिए डिटेल्स
इसे भी पढ़ें :बजट 2022 लाइव : जानिये बजट की खास बातें…
इसे भी पढ़ें :लाइनमैन का काटा चालान, फिर उसने जो किया, थाने में मचा हड़कंप, देखें…
इसे भी पढ़ें :Big Breaking : झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में खुलेंगे सभी स्कूल-कॉलेज, जानिये डिटेल्स…
इसे भी पढ़ें :दूसरों के पति चुराने में माहिर है ये महिला, जानिए कैसे…
इसे भी पढ़ें :सुखदेव भगत और प्रदीप बालमुचू ने थामा हाथ, बोले- पार्टी के लिए…
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन 7 जिलों में नहीं चलेंगी सभी कक्षाएं, जानिये नई गाइडलाइन






