Hazaribagh : हजारीबाग जिला के विभिन्न सा.स्वा. केन्द्रों के प्राप्त सूचनानुसार अब तक जिले में कुल 4 डेंगू मरीज की पुष्टि हुई है, जिनमें से तीन व्यक्ति अन्य राज्यों से आये थे जबकि एक व्यक्ति जो विगत कई माह से किसी अन्य राज्य में नहीं गये परन्तु उनके कोचिंग संस्थान में विभिन्न क्षेत्रों से छात्रों का आना जाना होता है।
डेंगू मरीजों की पुष्टि होने के बाद उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के क्षेत्रीय मलेरिया पदाधिकारी टीम के साथ डेंगू प्रभावित गांव का जायजा लेते हुए लोगों की स्वास्थ्य जांच कराई। उन्होंने सीएचसी चौपारण अंतर्गत वैधी मोड़ निवासी डा. सतीश कुमार सिंह (40 वर्ष) और महूदी तिलैया निवासी 18 वर्षीय चितरंजन यादव की जांच कराई। दोनों डेंगू पॉजिटिव पाये गए थे। जांच के क्रम में पाया गया कि डेंगू पॉजिटिव डॉ. सतीश कुमार सिंह वर्तमान में बिल्कुल स्वस्थ हैं। इस दौरान उनके परिजनों एवं पड़ोसियों से भी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली गई। जानकारी के क्रम कोई भी व्यक्ति ज्वर पीड़ित नहीं पाये गये। वहीं ग्राम महूदी तिलैया में निरीक्षण के क्रम में चितरंजन यादव से मिलकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेने पर ज्ञात हुआ कि वे पिछले छः माह से कोटा राजस्थान में कोचिंग कर रहे थे। एक सप्ताह पहले कोटा ने बुखार आने के बाद वे डॉ. यशस्वी गौतम के द्वारा इलाजरत रहे तबियत में कोई सुधार नहीं होने के कारण वे 20 अगस्त को वापस चौपारण लौट आए।

यहां स्वास्थ्य विभाग द्वारा इनका सैम्पल लेकर जाँच के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग भेजा गया जांचोपरांत एनएस1 एजी अलिसा पॉजिटिव पाया गया। वर्तमान समय में ये बिल्कुल स्वस्थ्य है। उन्हें डेंगू से बचाव एवं स्वास्थ्य एवं संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। क्षेत्रीय एवं जिला दल द्वारा उक्त दोनों व्यक्ति के परिजनों को किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न होने पर अविलम्ब प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी,चौपारण से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
इसे भी पढ़ें : कुख्यात नक्सली रिमांड पर, उगल सकते हैं कई राज…
इसे भी पढ़ें : रामगढ़ में कुएं में गिरे गजराज, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : रांची में 28 बच्चों को मिलेगा स्पॉन्सरशिप, डीसी ने की अनुशंसा
इसे भी पढ़ें : कारोबारी विष्णु अग्रवाल ने ED कोर्ट में डाली अर्जी… जानें काहे
इसे भी पढ़ें : सांप के डंसते ही लोगों को याद आते हैं खंडित… देखें वीडियो












