spot_img
spot_img

रामनवमी की छुट्टी बदलने की मांग…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में रामनवमी को लेकर अब अवकाश की तारीख पर नई बहस शुरू हो गई है। झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ (JPSS) ने सरकार से मांग की है कि 26 मार्च की जगह 27 मार्च 2026 को छुट्टी घोषित की जाये, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग पर्व में शामिल हो सकें। संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद किशोर साहू और महासचिव बलजीत कुमार सिंह ने इस संबंध में स्कूली शिक्षा विभाग और कार्मिक विभाग को पत्र भेजा है। उनका कहना है कि झारखंड में रामनवमी सिर्फ त्योहार नहीं, बल्कि आस्था और सामाजिक जुड़ाव का बड़ा पर्व है, इसलिए अवकाश की तारीख व्यावहारिक होनी चाहिये। इसी के साथ संघ ने भीषण गर्मी को देखते हुये स्कूल टाइमिंग बदलने की भी मांग उठाई है। प्रस्ताव है कि 1 अप्रैल से 30 जून तक स्कूल सुबह 6:30 बजे से 11:30 बजे तक चलाये जाये, क्योंकि दोपहर तक पढ़ाई करना बच्चों और शिक्षकों के लिए जोखिम भरा हो सकता है। इसके अलावा, संघ ने शनिवार को फिर से हाफ डे करने और 2027 की जनगणना ड्यूटी को देखते हुये शिक्षकों को अतिरिक्त अर्जित अवकाश (EL) देने की भी मांग रखी है। संघ का कहना है कि ये सभी मांगें छात्र और शिक्षक हित में हैं और सरकार को इस पर जल्द फैसला लेना चाहिये।

इसे भी पढ़े : नीतीश कुमार फिर बने JDU के ‘सर्वेसर्वा’, चौथी बार चुने गये निर्विरोध…

इसे भी पढ़े : ऊर्जा संकट के बीच भारत का मास्टर प्लान, क्या बोले PM मोदी… जानें

इसे भी पढ़े : इतने घंटे पहले कैंसिल किया टिकट तो एक पैसा भी नहीं, बदले नियम…

इसे भी पढ़े : नीतीश कुमार फिर बने JDU के ‘सर्वेसर्वा’, चौथी बार चुने गये निर्विरोध…

इसे भी पढ़े : ऊर्जा संकट के बीच भारत का मास्टर प्लान, क्या बोले PM मोदी… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...